इंदौर के विजयनगर में शगुन आर्किड टॉवर में लगी आग, फंसे लोगों को निकाला
Sanjay Gupta | Nov 12, 2024, 22:16 IST
Indore
मध्य प्रदेश के इंदौर में मल्टी शगुन ऑर्किड में देर शाम आग लग गई। इस कारण मल्टी के अंदर कई लोग फंस गए। मौके पर तुरंत आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।
INDORE : इंदौर के विजयनगर चौराहे पर मेदांता अस्पताल के बगल में स्थित मल्टी शगुन आर्किड में देर शाम आग लग गई। इससे मल्टी के अंदर कई लोग फंस गए। मौके पर तत्काल आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। सभी लोग सुरक्षित है।
फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने शगुन टावर में आग लगने पर चौराहे के पास खड़ी सभी गाडियों को मौके पर पहुंचा दिया गया था। इससे आग पर काबू पा लिया गया। पांच मिनट के अंदर गाड़ियां पहुंच गई थी। इससे आग नहीं फैल पाई और कंट्रोल हो गया। लेकिन आग के कारण बिल्डिंग में आग से धुआं फैल गया था। तीन से चार लोग अंदर फंस गए थे। उन्हें भी दमकल कर्मियों ने सकुशल बाहर निकाल लिया है।
उधर बड़ी आग और घटना होने की खबर चलने की आशंका से कलेक्टर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं ,एडीशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह,एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह और आईपीएस आदित्य पटोले मौके पर पहुंचे थे। इधर नगर निगम से क्रेन बुलवाई गई। जिसमें लोगो को बाहर निकालने की कोशिश की गई। हालांकित फायरकर्मियों ने तत्परता से सीढियो के रास्ते ही वहां फंसे लोगो को बाहर किया।
यह हुई घटना
बड़ी घटना का आशंका से कलेक्टर पहुंचे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari