व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर बनाया अरविंदो अस्पताल का हिस्सा, पार्किंग

Sanjay Gupta | Sept 11, 2024, 14:37 IST
Share
Indore Vyapam scam accused Dr Vinod Bhandari occupies temple land
Indore Vyapam scam accused Dr Vinod Bhandari occupies temple land

इंदौर जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसमें जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि डॉ. विनोद भंडारी कब्जाधारी है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने भंडारी सहित अन्य कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

INDORE. व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी ( Dr. Vinod Bhandari ) ईडी में अटैच अपनी 50 करोड़ की जमीन छुड़वाने के लिए हर जगह जा रहे हैं लेकिन वह खुद सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं। जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसमें जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि डॉ. भंडारी खुद बड़ा कब्जाधारी है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने भंडारी सहित अन्य कब्जाधारियों को नोटिस (notice) जारी कर दिए हैं।

मंदिर की जमीन ही दबा ली

गांव भंवरसाला के सर्वे नंबर 13/1 में 2.680 हेक्टेयर जमीन है जो श्री बैजनाथ मंदिर के नाम होकर इसके व्यवस्थापक खुद कलेक्टर इंदौर है। देवस्थान के नाम की इस जमीन को ही डॉ. भंडारी ने दबा रखा है। इस जमीन में से चार हजार वर्गफीट पर अरविंदो अस्पताल का भवन का हिस्सा और पांच हजार वर्गफीट जमीन पर पार्किंग, रोड बनाई हुई है। इस तरह कुल नौ हजार वर्गफीट कीमत जमीन डॉ. भंडारी ने मंदिर की अपने कब्जे में की हुई है। इस जमीन की कीमत आज के बाजार भाव से पांच करोड़ से ज्यादा की है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

गुलशन यादव ने भी किया कब्जा बनाई दुकान, रेस्त्रां

वहीं प्रशासन की जांच आया कि गुलशन कोमल यादव पिता निंबुलाल यादव बाणगंगा मैन रोड निवासी ने भी यहां पर 25 हजार वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है। कब्जा कर यहां पर सरकार फैमिली रेस्त्रां, शाही चाय रेस्त्रां, देवश्री किराना, पूजा श्री नाश्ता पाइंट, मानसी इलेक्ट्रानिक्स, जय भेरूनाथ स्वीट्स, फैशन हाउस, अमन सागर बनाया हुआ है। साथ ही 0.526 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर खेती की जा रही है।

इंदौर-उज्जैन फोरलेन पर भी कब्जा

जांच में यह भी सामने आया कि सर्वे नंबर 13/2 जिसमें 0.130 हेक्टेयर जमीन है, और यह संभागीय प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम संभाग उज्जैन के नाम होकर इंदौर-उज्जैन फोरलेन मार्ग की है, उस पर भी कब्जे हैं। यहां कब्जा कर सांची दूध दुकान, फल व चाय की दुकान के साथ कई अन्य दुकान और रेस्त्रां बनाया गया है। यहां 25 कब्जाधारक है, जिन्हें हटाया जाना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • case of occupation of government land
  • डॉ. विनोद भंडारी
  • Dr Vinod Bhandari
  • Vyapam scam accused Dr. Vinod Bhandari
  • व्यापमं घोटाला आरोपी डॉ. विनोद भंडारी
  • डॉ. विनोद भंडारी को नोटिस
  • Notice to Dr. Vinod Bhandari
  • कब्जाधारियों को प्रशासन का नोटिस
  • कब्जाधारियों को नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती