वॉट्सएप कॉल कर न्यूड वीडियो बनाया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 78 हजार
Vishwanath Singh | Feb 28, 2025, 15:14 IST
The Sootr
आरोपी ने सेक्सटॉर्शन का खेल खेलते हुए युवक को धमकी दी कि यदि उसने पैसा नहीं भेजा, तो वीडियो उसके परिवार के सदस्य और सोशल मीडिया पर साझा कर दिए जाएंगे।
इंदौर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फंसाकर उसके साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें वाॅट्सएप कॉल के जरिए युवती ने न्यूड वीडियो बनाया और फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ब्लैकमेल करने लगी। उसने इंजीनियर से कुल 78 हजार रुपए भी अपने खाते में डलवा लिए और फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया और फिर क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर आरोपी को दिल्ली से पकड़ भी लिया है।
यह खबर भी पढ़ें... धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर
उन्होंने बताया कि आरोपी ने सेक्सटॉर्शन का खेल खेलते हुए युवक को धमकी दी कि यदि उसने पैसा नहीं भेजा, तो वीडियो उसके परिवार के सदस्य और सोशल मीडिया पर साझा कर दिए जाएंगे। युवक को इस जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने 15 बार अलग-अलग बैंक खातों में 78 हजार की ट्रांजैक्शन करवाया। युवक कुछ समय तक पैसे भेजता रहा, लेकिन जब उसे यह समझ में आया कि वह फंस गया है, तो उसने तुरंत पुलिस से मदद मांगी। फिलहाल पुलिस ने जिन बैंक अकाउंट में 15 बार ट्रांजैक्शन हुए उन्हें स्विच कर दिया है। इसके साथ ही वीडियो कॉल आने वाले नंबर की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर जिला प्रशासन ने कॉलोनी सेल में विकास मंजूरी भी की ऑनलाइन
इंदौर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी एक कमरे से कॉल करके ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के लिए टीम ने दिल्ली के एक मकान में दबिश दी। यहां से आरोपी पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी की टीम ने दिल्ली से रितिक पुत्र बिट्टू जाटव निवासी नेहरु नगर नई दिल्ली को पकड़ा है। आरोपी एक कमरे में बैठकर लोगों को कॉलिंग कर उन्हें थाने और पुलिस के नाम से डराता था। इसके बाद वह लोगों से अकाउंट में रुपए लेता था। पिछले दिनो एरोड्रम इलाके में रहने वाले एक इंजीनियर के साथ भी ठगी हुई थी। जिसमें उसे मोबाइल पर कॉल कर कमरे में अरेस्ट किया गया था। इस मामले में अफसर जल्द खुलासा करेगे।
कुछ दिन पूर्व थाना एरोड्रम क्षेत्र में लूट की घटना घटी, जब एक युवक ने डेटिंग ऐप के माध्यम से एक अज्ञात युवती से दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। युवक जब युवती से मिलने पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट कर फरार हो गए। इंदौर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर लूट लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई वस्तुएं बरामद कर ली हैं।
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अजय पिता सोहन बागुनिया (21 वर्ष), विकास पिता दिनेश भावसार (24 वर्ष) और गोपाल यादव (25 वर्ष) को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अज्ञात व्यक्तियों से दोस्ती करने में सतर्कता बरतें। इस प्रकार के अपराधों से बचने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी जानकारी लें और सार्वजनिक स्थानों पर ही मुलाकात करें।
इंजीनियर के कुछ वीडियो कर लिए रिकॉर्ड
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि, एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ में सेक्सटोर्शन के नाम पर 78 हजार की धोखाधड़ी की हुई है। बताया जा रहा है कि, फरियादी युवक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जिसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें सामने एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी। जिसके बाद युवक को बहकाकर उसके कुछ वीडियो ऑनलाइन रूप से वीडियो कॉल के माध्यम से रिकॉर्ड कर लिए गए।
15 बार अलग–अलग खाताें में जमा करवाए रुपए
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर जिला प्रशासन ने कॉलोनी सेल में विकास मंजूरी भी की ऑनलाइन
दिल्ली से पकड़ा आरोपी को
डेटिंग ऐप के जरिए प्रेम जाल में फंसाया युवक को
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
पहले भी कर चुके हैं ऐसी वारदातें
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी
पुलिस की अपील– सावधान रहें, सुरक्षित रहें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA