इंदौर होगा राममय, प्राण प्रतिष्ठा पर सात दिन तक बाजार, मॉल सभी जगह लेगेगी श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति
Pooja Kumari | Dec 25, 2023, 24:00 IST
इंदौर होगा राममय, प्राण प्रतिष्ठा पर सात दिन तक बाजार, मॉल सभी जगह लेगेगी श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति
अयोध्या में आकार ले रहे भव्य श्री राम मंदिर के लोकार्पण अवसर पर और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पूरा इंदौर राममय होगा।
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में आकार ले रहे भव्य श्री राम मंदिर के लोकार्पण अवसर पर और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पूरा इंदौर राममय होगा। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूरे इंदौर के बाजार, व्यापारिक संस्थानों को पत्र लिखा है। इसमें आग्रह किया गया है कि 15 से 22 जनवरी तक सभी शॉपिंग मॉल, बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति लगाए जाए। बीजेपी, नगर निगम के साथ ही विविध हिंदू संगठन, संस्थान भी इस आयोजन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।
बीजेपी के साथ नगर निगम भी इस अभूतपूर्व अवसर को उत्सवी रूप देने में जुट गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्र जारी कर दिवाली की तरह इन सातों दिन बाजार, मॉल और प्रमुख मार्गों पर रोशनी करने को भी कहा है। इसके लिए नगर निगम भी अपने स्तर पर पूरी तैयारी करेगा और संस्थानों की मदद करेगा।
उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा 22 जनवरी को इंदौर के सभी मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन होंगे। साथ ही घरों, कॉलोनियों व मोहल्लों में भी प्रभु राम से जुड़े गीत, भजन गूंजेंगे। शाम को भी घर-घर दीप जलेंगे।
नगर निगम द्वारा एक और अनूठा प्रयोग पहले किया जा चुका है। विश्रांति बाग में अयोध्या जैसे राम मंदिर की स्क्रैप से प्रतिकृति बनाई गई है। यहीं पर एनआरआई को लेकर पोहा-पार्टी का भी हाल ही में महापौर द्वारा आयोजन करवाया गया था।
सभी जगह पर भव्य रोशनी भी होगी
कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया यह आह्वान
राममंदिर की प्रतिकृति भी इंदौर में बनी है
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava