यशवंत क्लब में टेंडर में घिरे चेयरमैन जैन और सचिव कस्तूरी, कमेटी सदस्यों ने ही थमाया आपत्ति पत्र

Sanjay Gupta | Oct 08, 2026, 12:16 IST
Share
यशवंत क्लब में टेंडर पर विवाद।
यशवंत क्लब में टेंडर पर विवाद।

Indore. मध्यप्रदेश के सबसे जाने-माने इंदौर यशवंत क्लब में बड़ा बवाल हो गया है। क्लब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने अपने चेयरमैन और सचिव को ही आपत्ति पत्र थमा दिया है। इसमें टेंडर को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं।बता दें कि यशवंत क्लब बनने वाली भव्य 50 करोड़ की बिल्डिंग के टेंडर को लेकर आरोप लग रहे हैं।

कमेटी के सदस्य उस समय नाराज हो गए जब उन्हें इस काम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं काम के पहले चरण के लिए सीधे टेंडर बुला लिए थे। टेंडर बुलाने की सूचना भी केवल क्लब के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई थी। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने तीन पन्नों का लंबा आपत्ति पत्र थमा दिया है।

इन्होंने दिया आपत्ति पत्र

वर्तमान में कमेटी के चेयरमैन जीतेंद्र (जीतू) जैन और सचिव विजय कस्तूरी हैं। दोनों को क्लब के सह सचिव तेजवीर जुनेजा और कार्यकारिणी सदस्य राजेश तलवार, गुनीत सिंह चड्ढा, वैभव दुआ और विकास (बॉबी) थम्मन ने आपत्ति पत्र सौंपा है। हालांकि, इस पत्र पर कार्यकारिणी सदस्य भारती बरोडिया और कोषाध्यक्ष रूपल पारिख के हस्ताक्षर नहीं हैं।

चेयरमैन और सचिव को लिखा पत्र-1
चेयरमैन और सचिव को लिखा पत्र-1

एक को छोड़कर बाकी इन्हीं के पैनल के

वहीं यह भी एक अहम बात है कि जून में ही चुनाव में यह नई मैनेजिंग कमेटी बनी थी और इसमें जैन पैनल ने नौ में से आठ पद जीते थे। एक कार्यकारिणी पद पर विकास थम्मन पम्मी छाबड़ा पैनल से जीते थे। यानी जैन पैनल के जीते हुए सदस्यों ने ही अपने ही चेयरमैन जैन और सचिव कस्तूरी के कामों पर आपत्ति ली है।

चेयरमैन और सचिव को लिखा पत्र-2
चेयरमैन और सचिव को लिखा पत्र-2

क्या हुआ विवाद

दरअसल यशवंत क्लब ने लंबे समय बाद नई सदस्यता खोली और लक्ष्य था इससे 25 करोड़ रुपए जमा करना। इसके तहत 100 नए सदस्य बनाए गए थे। क्लब में करीब 50 करोड़ की राशि से नया भव्य भवन बनना है। इसके लिए नई कमेटी को काम शुरू करना था। वहीं, 06 अक्टूबर को कमेटी ने काम के पहले चरण में एसटीपी निर्माण के लिए टेंडर बुलाने की सूचना क्लब के नोटिस बोर्ड पर लगा दी थी। यह काम सवा दो करोड़ का है। इसके लिए किसी भी अखबार में सूचना जारी कर खुले बाजार में टेंडर नहीं बुलाए और केवल नोटिस बोर्ड पर सूचना दी।

क्लब के बोर्ड पर टेंडर की सूचना
क्लब के बोर्ड पर टेंडर की सूचना

इसके बाद कमेटी सदस्यों ने दे दिया आपत्ति पत्र

इस पर नाराज होकर कमेटी के सदस्यों ने चेयरमैन और सचिव को तीखा आपत्ति पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि चुने जाने के बाद हम लगातार तीन माह से नए कामों को लेकर जानकारी मांग रहे हैं। लेकिन आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह काम कैसे होगा, क्या डिजाइन होगी, क्या लागत होगी, क्या समयसीमा होगी आदि। न ही आज तक इस पर कमेटी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है।

अब क्लब के नोटिस बोर्ड पर सूचना जारी कर टेंडर बुलाए जा रहे हैं, जो उच्च दर के हैं। इसे खुले में अखबारों में प्रकाशित किया जाना चाहिए था। किसी भी उच्च दर वाले टेंडर के पहले पूरी विकास योजना, मास्टर प्लान पर चर्चा होनी थी। टेंडर का व्यापक प्रचार होना था, केवल क्लब के नोटिस बोर्ड पर सूचना से खुली प्रतिस्पर्धा नहीं होगी। सदस्यों ने साफ लिखा कि आगे कोई भी काम करने से पहले हमारी आपत्तियों का समाधान किया जाए।

चेयरमैन ने सचदेवा, गोरानी को बताया जिम्मेदार

वहीं इस मामले में चेयरमैन जितेंद्र जैन से द सूत्र ने सीधी बात की । उन्होंने कहा कि हमारे यहां साधारण सभा के जरिए बिल्डिंग कमेटी बनी है। इसमें चेयरमैन टोनी सचदेवा (यह क्लब के पूर्व चेयरमैन हैं) व सचिव संजय गोरानी (यह पूर्व सचिव हैं) हैं। उन्हीं के द्वारा ही फैसला लिया गया है। टेंडर क्लब के बोर्ड पर लगाना, यह भी उन्हीं का फैसला है। कमेटी के सदस्यों ने जो आपत्ति ली है वह हम बिल्डिंग कमेटी में रखेंगे और इसे हल किया जाएगा।
Tags:
  • यशवंत क्लब में टेंडर विवाद
  • यशवंत क्लब
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • चेयरमैन जीतेंद्र जैन
  • सचिव विजय कस्तूरी
  • चेयरमैन टोनी सचदेवा
  • सचिव संजय गोरानी
  • इंदौर
राजस्थान में छह माह से अटका सरेंडर लीव का भुगतान, अब सात लाख सरकारी कर्मचारियों पर दिवाली बोनस का संकट

By Jageshwar prasad

राजस्थान में छह माह से अटका सरेंडर लीव का भुगतान, अब सात लाख सरकारी कर्मचारियों पर दिवाली बोनस का संकट
वर्कप्लेस पर जाने के लिए आज भी पैदल चलने को मजबूर हैं कामकाजी महिलाएं, राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वे में हुआ खुलासा

By Kaushiki

पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 में EWS अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट की राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति

By Neel Tiwari

पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 में EWS अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट की राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति
बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में TTE और पुलिसकर्मियों में विवाद, यूनियन ने की जांच की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में TTE और पुलिसकर्मियों में विवाद, यूनियन ने की जांच की मांग
IN vs ZIM Women T20: रायपुर में भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीमें, स्मृति मंधाना पहली बार करेंगी फुल-टाइम कप्तानी

By Harrison Masih

IN vs ZIM Women T20: रायपुर में भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीमें, स्मृति मंधाना पहली बार करेंगी फुल-टाइम कप्तानी