इंदौर यशवंत क्लब: 20 साल बाद टूटा पम्मी-टोनी का दबदबा, तीसरा व्यक्ति बना चेयरमैन
Sanjay Gupta | Jun 29, 2026, 12:23 IST
इंदौर यशवंत क्लब
इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में जैन पैनल ने जीत दर्ज की है। जितेन्द्र उर्फ जीतू जैन 65 वोटों से चेयरमैन चुने गए। इसके साथ ही 20 साल बाद क्लब को पम्मी छाबड़ा और टोनी सचदेवा के वर्चस्व से हटकर नया चेहरा मिला है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- यशवंत क्लब चुनाव में जैन पैनल ने मैनेजिंग कमेटी के चारों प्रमुख पद जीते हैं।
- जितेन्द्र उर्फ जीतू जैन 65 वोटों से चेयरमैन चुने गए।
- 20 साल बाद क्लब को पम्मी छाबड़ा और टोनी सचदेवा के अलावा नया चेयरमैन मिला है।
- कार्यकारिणी के पांच में से चार पद जैन पैनल और एक पद पम्मी पैनल के खाते में गए हैं।
- कोई भी सदस्य लगातार दो बार चेयरमैन बनने के बाद तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता है।
कार्यकारिणी के पांच में से चार पदों पर भी जैन पैनल ने जीत दर्ज की। केवल एक पद पम्मी पैनल के खाते में गया।
इसके साथ ही क्लब 20 साल बाद परमजीत सिंह उर्फ पम्मी छाबड़ा और मनजीत उर्फ टोनी सचदेवा के वर्चस्व से बाहर निकल आया। वहीं चेयरमैन और सचिव पद पर करीबी हार हुई।
इसके बाद माना जा रहा है कि चार साल के कार्यकाल के दौरान सचदेवा और सचिव संजय गोरानी ने जो नए 100 सदस्य बनाए थे, वे पम्मी गुट को भारी पड़ गए।
हर चुनाव में पम्मी या टोनी ही जीते
इस तरह चुनाव में जीतते रहे पम्मी या टोनी
- साल 2006 में चुनाव जीतकर डॉ. हेमंत डोसी चेयरमैन बने थे।
- साल 2008 में टोनी सचदेवा चेयरमैन बने थे।
- साल 2010 और 2012 में लगातार दो बार पम्मी छाबड़ा चेयरमैन चुने गए थे। इसके साथ ही वे लगातार दो चुनाव जीतने वाले क्लब के पहले सदस्य बने थे।
- साल 2014 में टोनी सचदेवा ने चुनाव जीता था।
- साल 2016 में फिर टोनी सचदेवा चेयरमैन बने थे।
- साल 2018 में पम्मी छाबड़ा चेयरमैन चुने गए थे। इसके बाद 2020 में कोविड के कारण चुनाव नहीं हुए और उनकी कमेटी का कार्यकाल दो साल बढ़ गया। इस तरह वे 2018 से 2022 तक चेयरमैन रहे।
- वहीं साल 2022 में टोनी सचदेवा चेयरमैन बने थे।
- साल 2024 में फिर टोनी सचदेवा चेयरमैन चुने गए थे।
- अब 2026 में पम्मी छाबड़ा की हार के बाद जितेन्द्र जैन ने चेयरमैन पद की कमान संभाल ली है।
क्लब के संविधान में अहम प्रावधान
1992 में पहली बार चेयरमैन बने थे टोनी
इसके बाद 2004, 2008, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टोनी ने चेयरमैन पद का चुनाव जीता।
साल 2026 के चुनाव में ये सभी जीते
कार्यकारिणी के पांच पदों में जैन पैनल के गुनीत सिंह चड्ढा, राजेश तलवार, वैभव दुआ और भारती बरोडिया ने जीत दर्ज की। वहीं पम्मी पैनल से विकास थम्मन चुनाव जीतने वाले एकमात्र उम्मीदवार रहे।
100 वोट पड़ गए भारी
पम्मी की जीतू जैन से हार 65 वोटों से हुई और अतुल सेठ की सचिव पद पर विजय कस्तूरी से हार केवल 53 वोटों से हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि नए सौ सदस्य दोनों को भारी पड़ गए।
ये खबरें भी पढ़िए...
यशवंत क्लब चुनाव की तस्वीर साफ, गोरानी और पम्मी दोनों पैनल के सभी नाम घोषित
इंदौर पुलिस के पिटने में दिग्विजय सिंह ने विशाल खंडेलवाल पर साधा निशाना
इंदौर पुलिस पिटी, अधिकारियों की चुप्पी, मोहसिन अभी भी करोड़ों की विवादित जमीन पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari