इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी
इंदौर के यशवंत क्लब में लगतार दो कार्यकाल पूरा कर चुके चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी को अब हटना होगा। संविधान के नियम के तहत वह लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
संविधान के इस नियम को बदलने के लिए ईओजीएम बुलाने की तैयारी थी। इसका खुलासा द सूत्र ने ही किया था, लेकिन इसके बाद क्लब (इंदौर यशवंत क्लब मामला) में आंतरिक विरोध हो गया। चुनाव नजदीक आते देख फिर प्रस्ताव को रोक लिया गया। अब टीम सचदेवा-गोरानी ने अपने उम्मीदवारों को तय करना शुरू कर दिया है।
अभी पदाधिकारियों के लिए यह नाम सामने आए
सूत्रों के अनुसार सचदेवा-गोरानी की टीम इस बार अपनी पैनल से चेयरमैन पद के जितेंद्र उर्फ जीतू जैन को मैदान में उतार रही है। वहीं सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी का नाम है। साथ ही कोषाध्यक्ष के लिए रूपल पारिख और सह सचिव के लिए हंटू जनेजा का नाम सामने आया है। हालांकि पैनल द्वारा अभी औपचारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।
वहीं कई सदस्य पैनल द्वारा उनसे किया वादा नहीं निभाने से भी रूठे हुए हैं। इन्हें बीते चुनाव के समय वादा किया गया था कि दो टर्म हमारे खत्म होने के बाद मौका दिया जाएगा, लेकिन इसमें कई नाम दरकिनार हो गए हैं।
सामने कौन उतरेगा मैदान में
वहीं अभी इस पैनल के सामने कौन होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा खुद उतरेंगे या पैनल उतारेंगे इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है।
हालांकि माना जा रहा है कि इस बार चेयरमैन पद के लिए खुद पम्मी मैदान में उतरेंगे, लेकिन अभी तक अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए हैं। यह भी तय है कि जो लोग सचदेवा-गोरानी से उम्मीदवार नहीं बन पाएंगे वह नाराजगी के चलते विरोध में मैदान पकड़ सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर के यशवंत क्लब में पहली बार संघ का आयोजन, मैनेजिंग कमेटी करा रही कार्यक्रम
इंदौर न्यूज: इंदौर के यशवंत क्लब में संविधान संशोधन की सुगबुगाहट, चुनाव के पहले बड़ा दाव