इंदौर में ZOMATO डिलीवरी मैन गए हड़ताल पर, डिलीवरी चार्ज कम किए जाने से नाराज
Vishwanath Singh | Jul 16, 2025, 20:30 IST
Sourabh890
प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि पहले उन्हें 10 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता था, जिसे घटाकर अब सिर्फ 5 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
इंदौर में जोमैटो ( ZOMATO ) के डिलीवरी ब्वॉय ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जोमैटो कंपनी की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके मेहनताना को आधा कर दिया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि पहले उन्हें 10 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता था, जिसे घटाकर अब सिर्फ 5 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। ऐसे में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच काम करना घाटे का सौदा बन गया है।
एक कर्मचारी ने बताया, "हम दिनभर में 10-12 घंटे काम करते हैं, लेकिन बदले में मुश्किल से 500 रुपए ही कमाते हैं। इसमें से करीब 200 रुपए वाहन मेंटेनेंस और पेट्रोल में चले जाते हैं। आखिर 300 रुपए में घर कैसे चलाएं?"
डिलीवरी ब्वॉयज ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने काम बंद कर विरोध जताया, तो कंपनी ने उनकी ID को टर्मिनेट करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की तरफ से साफ कहा गया है कि "अगर हड़ताल नहीं रोकी तो ID हमेशा के लिए ब्लॉक कर दी जाएगी।" इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि कई डिलीवरी पार्टनर तीन दिन से हड़ताल पर हैं लेकिन कंपनी की ओर से कोई समाधान सामने नहीं आया है।
इंदौर में करीब 3,000 जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश का कहना है कि कंपनी की नई भुगतान नीति ने उनकी आर्थिक स्थिति को डांवाडोल कर दिया है। "पहले हम मेहनत करते थे और कम से कम पेट पालने लायक पैसा मिल जाता था, लेकिन अब वह भी छिन गया है।
डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि वे जब कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें टाल दिया जाता है और उनकी ID दोबारा चालू भी नहीं की जाती। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल जोमैटो कंपनी की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बढ़ती नाराजगी के बीच अब डिलीवरी ब्वॉय हड़ताल को और व्यापक करने की योजना बना रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा को पूरी तरह ठप कर देंगे।
भुगतान आधा, खर्च दोगुना
एक कर्मचारी ने बताया, "हम दिनभर में 10-12 घंटे काम करते हैं, लेकिन बदले में मुश्किल से 500 रुपए ही कमाते हैं। इसमें से करीब 200 रुपए वाहन मेंटेनेंस और पेट्रोल में चले जाते हैं। आखिर 300 रुपए में घर कैसे चलाएं?"
कंपनी कर रही आईडी टर्मिनेट
तीन हजार डिलीवरी ब्वॉय पर संकट
प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
डिलीवरी कर्मियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस मामले में मध्यस्थता की जाए और कंपनी को श्रमिकों की स्थिति समझाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे कंपनी के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेंगे।
जोमैटो की ओर से चुप्पी
आंदोलन के मूड में हैं डिलीवरी ब्वॉय
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA