इंदौर में सीएम यादव की हिदायत- किसी तरह की वसूली, चंदाखोरी नहीं हो, आमजन को परेशान नहीं करें असामाजिक तत्व
Vikram Jain | Dec 23, 2023, 24:00 IST
इंदौर में सीएम यादव की हिदायत- किसी तरह की वसूली, चंदाखोरी नहीं हो, आमजन को परेशान नहीं करें असामाजिक तत्व
इंदौर में नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर हिदायत दी।
संजय गुप्ता, INDORE. एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से दिल्ली जाते समय इंदौर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए पहुंचे। यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अन्य विधायकों के साथ पार्टी के अन्य नेताओं और प्रशासनिक अमले के साथ उन्होंने मुलाकात की। इस संक्षिप्त बैठक में उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि काम इस तरह करना है कि किसी भी तरह की वसूली, चंदाखोरी इंदौर में नहीं हो। असामाजिक तत्व किसी भी तरह से आमजन को परेशान नहीं कर सकें। कानून-व्यवस्था पर पूरा जोर रहे। सीएम बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि वहां मंत्रिमंडल को लेकर नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
अभी रोड शो नहीं, समीक्षा बैठक भी नहीं लूंगा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा कि 25 दिसंबर का अभी संक्षिप्त ही कार्यक्रम रहेगा और रोड शो नहीं किया जाए। सीएम ने कहा कि पीएम भी वर्चुअल जुड़ेंगे और पूरा फोकस हुकमचंद मिल कार्यक्रम पर ही रखें, 30 साल पुराना मामला निपटा है। इसी तरह अन्य जो लंबित काम हो, जिसमें आम जन का मुद्दा हो, उनकी लिस्ट बनाएं और उन पर काम करें। सीएम ने कहा कि संभागीय समीक्षा बैठक बाद में लेंगे। उल्लेखनीय है कि पीएम ने सीएम के आग्रह को मानते हुए कार्यक्रम में जुडने की मंजूरी दे दी है।
बैठक में यह सभी नेता रहे मौजूद
बैठक में बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ ही विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला के साथ डॉ. निशांत खरे, प्रताप करोसिया, गोपी नेमा व अन्य उपस्थित थे। वहीं बैठक में कमिशनर माल सिंह भायडिया, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, निगमायुक्त हर्षिका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari