CM के कार्यक्रम : भोपाल में बारिश से बदला योग का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मोहन ने सीएम हाउस में किया योग

Sandeep Kumar | Jun 21, 2024, 09:02 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-21T085320.297.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-21T085320.297.jpg

भोपाल में योग दिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। यहां लगातार बारिश होने से लाल परेड ग्राउंड गीला हो गया। इस वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस पर योग करते नजर आए...

International yoga day 2024: भोपाल में योग दिवस ( yoga day ) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। यहां लगातार बारिश होने से लाल परेड ग्राउंड गीला हो गया। इस वजह से योग दिवस कार्यक्रम सीएम हाउस में आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Chief Minister Mohan Yadav ) योग करते नजर आए। इनके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों ने योग किया।

श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ

आज योग दिवस के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। बताया गया कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, 10 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा था, योग से निरोग जो प्रस्ताव पारित हुआ। मैं अंतरष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि योग मतलब आत्मा और लोगों से जुड़ाव योग के संबंध में आनन्द विभाग का गठन किया। इसके काम को आगे बढ़ाया जाएगा। 11 नवीन आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जा रहे हैं। मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सीएम मोहन का मंत्रालय आगमन

सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज यानी 21 जून को सुबह करीब 10.30 बजे मंत्रालय आएंगे। यहां पर वो एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। सीएम करीब 11 बजे के बाद विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहन नीति की उच्च शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम दोपहर में करीब 12.30 से 1.30 बजे के बीच पशुपालन एवं डेयरी विभाग में गोवंश रक्षा वर्ष को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। फिर मुख्यमंत्री वापस सीएम आवास के लिए लौटेंगे।

राम वन गमन पथ की समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव दोपहर के बाद करीब 4 बजे शाम को फिर मंत्रालय आएंगे । यहां पर अबकी बार वो संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में धार्मिक और पर्यटन से संबंधी विकासकार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही भगवान राम-कृष्ण के जुड़ें स्थलों के विकास की समीक्षा करेंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • yoga day
  • International Yoga Day 2024
  • सीएम मोहन का मंत्रालय आगमन
  • श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग में गोवंश रक्षा वर्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा