IPL में MP के खिलाड़ियों का जलवा, दूसरे नंबर वाले के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

Manish Kumar | Feb 13, 2025, 18:07 IST
ipl-madhya-pradesh-players
आईपीएल में मध्य प्रदेश के कई क्रिकेटर्स ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ी को तो आरसीबी की कमान सौंप दी गई है। आइए जानते हैं कि आईपीएल में एमपी के कौन-कौन से खिलाड़ी गेमचेंजर साबित होने वाले हैं।

BHOPAL. आईपीएल के बीते कई सीजन में मध्य प्रदेश के क्रिकेटर्स ने अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींचा है। युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीमों के लिए गेमचेंजर साबित हो रहे हैं। बल्लेबाजों ने जहां तेजतर्रार पारियां खेलकर मैच जिताए, वहीं गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को परेशान किया। क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की नजर अब इन खिलाड़ियों पर है, जो भविष्य में भारतीय टीम के लिए भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।



रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान

मेरी कैप्टंसी अलग...', RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार का VIDEO वायरल, कहा-मैं पैन‍िक नहीं... - Rcb ip


मध्य प्रदेश के इंदौर के रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। रजत को आरसीबी ने सिर्फ 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। रजत ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। आईपीएल में अब तक 27 मैचों में 799 रन बना चुके रजत का औसत 34.74 है, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।



वेंकटेश अय्यर ने IPL नीलामी में बनाया खास रिकॉर्ड

IPL 2024: Venkatesh Iyer's Fifty, Sunil Narine's Cameo Carry KKR To Seven-Wicket Win Over RCB | Cri


मध्य प्रदेश से खेलने वाले वेंकटेश अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से खेलते नजर आएंगे। 2025 के आईपीएल नीलामी में उन्हें 23.75 करोड़ रुपए में केकेआर ने खरीदा था। इतनी बड़ी रकम में बिकने की वजह से अय्यर आईपीएल नीलामी के इतिहास में चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।



यह खबर भी पढ़ें... आईपीएल 2025 : सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने भोपाल के शशांक सिंह



शशांक सिंह: पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज

GT vs PBKS, IPL 2024: Shashank Singh Bio, Uncapped Heroes for Punjab


भोपाल के रहने वाले शशांक सिंह पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हुए और अपनी चमक बिखेरी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शशांक ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। अब तक 7 मैचों में शशांक 187 रन बना चुके हैं। बता दें कि पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में गलती से सिर्फ 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था। इस दौरान यह बात भी सामने आई थी कि पंजाब की टीम किसी दूसरे शशांक सिंह को लेना चाहती थी, लेकिन एमपी के शशांक सिंह को गलती से ले लिया गया। हालांकि, पंजाब किंग्स की यह गलती उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई। शशांक ने शानदार फॉर्म दिखाया और खुद को एक फिनिशर के रूप में साबित किया।



यह खबर भी पढ़ें... आईपीएल 2024 में सबसे अनुभवी कप्तान कौन,जानें हार्द‍िक-राहुल से आगे कौन



आवेश खान को 9.75 करोड़ में एलएसजी ने खरीदा

RR बनाम LSG: आवेश खान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े


इंदौर निवासी तेज गेंदबाज आवेश खान को आईपीएल 2025 की नीलामी में 9.75 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने खरीदा है। आवेश का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया गया था। इससे पहले आवेश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन 2025 के लिए उन्हें आरआर ने रिटेन नहीं किया।



यह खबर भी पढ़ें... IPL Satta : रीवा में खिलाया जा रहा था आईपीएल सट्टा, सवा करोड़ रुपए जब्त



कुलदीप सेन बने पंजाब किंग्स का हिस्सा

कुलदीप सेन पंजाब किंग्स से जुड़ने पर उत्साहित, आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद


रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहे हैं, लेकिन 2025 में वे पंजाब किंग्स की तरफ से तेज गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे। आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने रीवा के कुलदीप सेन को 80 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। कुलदीप को इससे पहले आईपीएल में दो बार राजस्थान रॉयल्स ने चुना था। उस दौरान एक बार उन पर 15 लाख रुपए और दूसरी बार 20 लाख रुपए की बोली लगी थी।



यह खबर भी पढ़ें... आईपीएल फाइनल के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा करोड़ों का सट्टा



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • क्रिकेट
  • IPL
  • आईपीएल
  • आवेश खान
  • मध्य प्रदेश
  • शशांक सिंह
  • कुलदीप सेन
  • वेंकटेश अय्यर
  • रजत पाटीदार
  • क्रिकेटर्स
  • mp news hindi
  • आईपीएल 2025