आईपीएस अविजीत रंजन पर भ्रष्टाचार का आरोप, पत्नी के एनजीओ से काले धन को सफेद करने का दावा

Amresh Kushwaha | Apr 09, 2026, 12:15 IST
Share
ips avijeet ranjan corruption lokayukta inquiry mp
ips avijeet ranjan corruption lokayukta inquiry mp

कटनी के पूर्व एसपी अविजीत रंजन के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने जांच शुरू की है। आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। शिकायतकर्ता को भोपाल बुलाया गया है। वहीं आईपीएस अविजीत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

News in Short

  • कटनी के पूर्व एसपी आईपीएस अविजीत रंजन के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने जांच शुरू की है।
  • झिंझरी की सरिता गौतम की शिकायत पर लोकायुक्त के एडिशनल एसपी ने नोटिस जारी किया है।
  • अविजीत रंजन पर 10-12 साल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है।
  • नरसिंहपुर में 10 एकड़ जमीन और रेस्टोरेंट होने का दावा शिकायत में किया गया है।

News in Detail

कटनी के पूर्व एसपी आईपीएस अफसर अविजीत रंजन के खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाई और खासतौर पर सामग्री खरीदने में करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।

यह शिकायत झिंछरी की सरिता गौतम ने की थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू की। अब इस मामले की जांच भोपाल से की जाएगी। वहीं, इस मामले पर आईपीएस अविजीत ने द सूत्र से बात की और इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

68f2e06b-799
68f2e06b-799

शिकायतकर्ता को लोकायुक्त का नोटिस

लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता को मामले में नोटिस जारी किया है। ये नोटिस लोकायुक्त के एडिशनल एसपी डॉ. आरके सिंह ने भेजा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आईपीएस अविजीत रंजन अपनी पत्नी के एनजीओ "नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन" के नाम पर काले धन को सफेद (वैध) करते हैं। आरोप है कि उन्होंने करीब 10-12 सालों में भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाई है।

अफसरों के घरों में बेशकीमती सामान छिपाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कटनी के दो राजपत्रित पुलिस अफसरों के घरों में बेशकीमती सामान छिपाया गया है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने बताया कि कटनी में अविजीत का एक प्लॉट है और वहां फ्लैट और बंगला भी बन रहा है। नरसिंहपुर में 10 एकड़ बेशकीमती जमीन और एक रेस्टोरेंट होने का दावा भी किया गया है। इस मामले में फिलहाल अविजीत रंजन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

मनगढ़ंत है शिकायत, कानूनी कार्रवाई करूंगा: अविजीत रंजन

मामले को लेकर आईपीएस अविजीत ने द सूत्र से बात की है। उन्होंने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायतकर्ता कोई समाजसेवी नहीं है, बल्कि एक आरक्षक की पत्नी है। यह मेरे खिलाफ साजिश के तहत हो रहा है। इसके पीछे जो तार जुड़े हैं, उनकी जांच होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। जहां तक मुझे पता है शिकायतकर्ता का पति उमेश गौतम एक लापरवाह और आदतन शिकायती किस्म का आरक्षक है। उसके खिलाफ कई विभागीय जांच हुई हैं। उसे कटनी से हटाने की अनुशंसा भी की जा चुकी है

ये खबरें भी पढ़ें...

MP News: मध्यप्रदेश कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम

कटनी के एसपी रहे IPS अविजीत रंजन की मुश्किलें बढ़ीं, पीएचक्यू ने की विभागीय जांच की सिफारिश

कटनी कोर्ट की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट नाराज , बिना जांच पटवारी पर FIR, ऐसे आदेश न्याय नहीं, लापरवाही

सीएम मोहन यादव का ऐलान, कटनी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज और किसानों को मिलेगा ये

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कटनी
  • आईपीएस अविजीत रंजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि