इलाज के लिए पढ़ी डॉक्टरी, पर रगों में है खाकी: जानें कौन हैं विधायक से टक्कर लेने वाले आईपीएस आयुष जाखड़
Amresh Kushwaha | Apr 22, 2026, 11:01 IST
ips ayush jakhar biography mla-pritam lodhi controversy
आईपीएस आयुष जाखड़, जिन्होंने एमबीबीएस (MBBS) के बाद पुलिस सेवा चुनी, वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तैनात हैं। विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर कार्रवाई के बाद वे चर्चा में हैं।
मध्य प्रदेश के गलियारों में इन दिनों एक नाम की गूंज सबसे ज्यादा है, आईपीएस आयुष जाखड़ (IPS Ayush Jakhar)। अमूमन लोग सत्ता की धमक के आगे झुकना पसंद करते हैं, लेकिन साल 2022 बैच के इस युवा अधिकारी ने दिखा दिया कि वर्दी का इकबाल क्या होता है।
करैरा (शिवपुरी) में एसडीओपी (SDOP) के पद पर तैनात आयुष जाखड़ ने बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ जो मोर्चा खोला है, उसने पूरे प्रदेश की सियासत और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
![f357395a-b05]()
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की महिंद्रा थार ने पांच लोगों को कुचल दिया। मामला हाई-प्रोफाइल था, लेकिन आयुष जाखड़ ने बिना डरे विधायक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बात यहीं नहीं रुकी, जाखड़ ने पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया, जहां कथित तौर पर विधायक पुत्र को उनकी सही जगह दिखाई गई।
विधायक का आरोप है कि आईपीएस ने उनके बेटे से दुर्व्यवहार किया और उसे करैरा न दिखने की हिदायत दी। मामला इतना गरमाया कि विधायक ने यहां तक कह दिया कि वे समर्थकों के साथ आईपीएस के बंगले में घुसकर उसे गोबर से भर देंगे।
![cd464b99-95d]()
इन्हीं सभी घटनाओं के चलते आयुष जाखड़ इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं आईपीएस आयुष जाखड़?
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले आयुष जाखड़ की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 2018 में उन्होंने एम्स जोधपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। पीएमटी (PMT) टॉपर रहे आयुष का लक्ष्य शुरू में बीमारों का इलाज करना था।
वहीं, उनके खून में खाकी का जुनून दौड़ रहा था। उन्होंने डॉक्टरी छोड़ सिविल सेवा का रास्ता चुना और साल 2022 में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बन गए।
![49fd608d-45b]()
आयुष के लिए पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि विरासत है। उनके पिता दिलीप जाखड़ भी एक आईपीएस अधिकारी रहे हैं। केवल पिता ही नहीं, उनके नाना भी रिटायर्ड एएसपी (ASP) रहे हैं, जबकि उनके दादा कानून के जानकार थे।
उनकी पत्नी आईपीएस अनु बेनीवाल (IPS Anu Beniwal) भी ग्वालियर में एएसपी के पद पर तैनात हैं। यानी जाखड़ परिवार के घर में कानून की चर्चा सुबह की चाय के साथ शुरू होती है।
![aa0226f1-8de]()
आईपीएस जाखड़ की छवि भले ही एक कड़क ऑफिसर की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ही अंदाज चर्चा में रहता है। उन्होंने अपनी बैचमेट और वर्तमान में ग्वालियर में तैनात आईपीएस अनु बेनीवाल को बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। दोनों ने साल 2023 में शादी की। ट्रेनिंग के दौरान साथ रहे इस पावर कपल की कार्यशैली की मिसाल आज पूरे मध्य प्रदेश में दी जाती है।
करैरा में तैनात होने से पहले आयुष जाखड़ धार जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 8 महीने पहले जब उनकी पोस्टिंग करैरा में हुई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह युवा अफसर सीधे सत्ताधारी विधायक से टकरा जाएगा। राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर कानून का राज स्थापित करना ही आज उनकी असली पहचान बन गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
औकात में रह… कहने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी पर आईपीएस एसोसिएशन हमलावर
गोबर से भर देंगे आईपीएस का बंगला: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने दी नई धमकी
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस को धमकी - तुम्हारे डैडी में दम हो तो रोक लेना
BJP MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर: धमकाते हुए बोला "सायरन सुना तो हटे क्यों नहीं?"
करैरा (शिवपुरी) में एसडीओपी (SDOP) के पद पर तैनात आयुष जाखड़ ने बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ जो मोर्चा खोला है, उसने पूरे प्रदेश की सियासत और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
f357395a-b05
सत्ता की धमक बनाम वर्दी का फर्ज
विधायक का आरोप है कि आईपीएस ने उनके बेटे से दुर्व्यवहार किया और उसे करैरा न दिखने की हिदायत दी। मामला इतना गरमाया कि विधायक ने यहां तक कह दिया कि वे समर्थकों के साथ आईपीएस के बंगले में घुसकर उसे गोबर से भर देंगे।
cd464b99-95d
इन्हीं सभी घटनाओं के चलते आयुष जाखड़ इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं आईपीएस आयुष जाखड़?
डॉक्टर से आईपीएस बनने का सफर
वहीं, उनके खून में खाकी का जुनून दौड़ रहा था। उन्होंने डॉक्टरी छोड़ सिविल सेवा का रास्ता चुना और साल 2022 में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बन गए।
49fd608d-45b
रगों में खाकी: तीन पीढ़ियों का पुलिसिया नाता
उनकी पत्नी आईपीएस अनु बेनीवाल (IPS Anu Beniwal) भी ग्वालियर में एएसपी के पद पर तैनात हैं। यानी जाखड़ परिवार के घर में कानून की चर्चा सुबह की चाय के साथ शुरू होती है।
aa0226f1-8de
कड़क वर्दी के पीछे छिपा एक रोमांटिक दिल
निडर कार्यशैली और बेदाग करियर
ये खबर भी पढ़िए...
औकात में रह… कहने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी पर आईपीएस एसोसिएशन हमलावर
गोबर से भर देंगे आईपीएस का बंगला: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने दी नई धमकी
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस को धमकी - तुम्हारे डैडी में दम हो तो रोक लेना
BJP MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर: धमकाते हुए बोला "सायरन सुना तो हटे क्यों नहीं?"
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA