IPS अफसर डीआईजी बनने को बेचैन, केंद्र ने रोका तो CM से लगाई गुहार
The Sootr | Jan 13, 2025, 18:57 IST
ips-officer-dig-restless-center-stopped Photograph: (thesootr)
इस साल तीन डीआईजी रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में पूरे साल में तीन आईपीएस ही डीआईजी बन पाएंगे। वहीं वीएस विरदे बिना पदोन्नति के नवंबर में रिटायर हो जाएंगे... मध्यप्रदेश
BHOPAL. डीआईजी के पद पर पदोन्नति पाने के लिए 2010 के 7 प्रमोटी आाईपीएस और 3 डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी बेचैन हैं। वे पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं ये अफसर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी गुहार लगा चुके हैं।
दरअसल राज्य सरकार ने डीआईजी के 14 पद मांगे थे, लेकिन केन्द्र सरकार ने 4 पद ही मंजूर किए। ऐसे में 10 आईपीएस अफसर पदोन्नत नहीं हो पा रहे हैं। इस साल तीन डीआईजी रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में पूरे साल में तीन आईपीएस ही डीआईजी बन पाएंगे। वहीं वीएस विरदे बिना पदोन्नति के नवंबर में रिटायर हो जाएंगे।
रिटायरमेंट के चलते प्रमोटी आईपीएस अफसर मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश गुप्ता की मदद से डीआईजी के अस्थाई पद बनवाने में लगे हुए हैं। इनका कहना है कि आईजी के 31 पदों में से 11 पद रिक्त हैं, ऐसे में आईजी के पदों के एवज में 10 पद अस्थाई रुप से डीआईजी के बढ़ा दिए जाएं। वहीं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने गृह मंत्रालय और डीओपीटी का हवाला देते हुए ऐसा करने से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार ने डीआईजी के 4 पद नोटिफाई किए हैं, उन पदों पर विजय खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज सिंह और राकेश सिंह को पदोन्नत किया जा चुका है। शेष 10 अफसरों की पदोन्नति अगले साल केन्द्र से मंजूरी के बाद ही की जा सकेगी। राज्य अपने स्तर इस तरह का निर्णय नहीं ले सकती है।
इनमें 2010 के प्रमोटी आईपीएस राजेश सिंह चंदेल, शिशिन्द्र चौहान, राकेश सगर, बीएस विरदे, आरएस बेलवंशी, किरणलता केरकटटा, मनोज कुमार राय के नाम शामिल हैं। वहीं 2011 के 3 डायरेक्ट आईपीएस रियाज इकबाल, आदित्य प्रताप सिंह और राहुल कुमार लोढ़ा का नाम शामिल है।
दरअसल राज्य सरकार ने डीआईजी के 14 पद मांगे थे, लेकिन केन्द्र सरकार ने 4 पद ही मंजूर किए। ऐसे में 10 आईपीएस अफसर पदोन्नत नहीं हो पा रहे हैं। इस साल तीन डीआईजी रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में पूरे साल में तीन आईपीएस ही डीआईजी बन पाएंगे। वहीं वीएस विरदे बिना पदोन्नति के नवंबर में रिटायर हो जाएंगे।
आईजी के 31 में से 11 पद रिक्त
इनकी पदोन्नति अटकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए
By Jageshwar prasad
राजस्थान का मौसम बदलाव: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क; अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई
By Umeshwari Baghel
एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन
By Aman Vaishnav
बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब
By Jageshwar prasad
साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार
By Umeshwari Baghel