इंदौर-देवास में ज्वेलर्स, सीए के यहां IT छापे, बोगस बिलिंग से जुड़ा है मामला

Sanjay Gupta | Jul 14, 2025, 11:41 IST
Share
mp news it raid
mp news it raid

इंदौर और देवास में आयकर विभाग ने ज्वेलर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के यहां छापेमारी की है। यह कार्रवाई बोगस बिलिंग और जीएसटी चोरी से जुड़ी है, जिसमें फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के आरोप शामिल हैं।

आयकर विभाग मध्यप्रदेश की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा इंदौर और देवास में सोमवार सुबह छापों की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई टीमें इंदौर और देवास में एक साथ सक्रिय हुई हैं। ये छापे प्रारंभिक तौर पर ज्वेलर्स और सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के यहां बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक संबंधित संस्थानों और सीए के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

बोगस बिलिंग का मामला

सूत्रों के अनुसार मामला बोगस बिलिंग से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से जीएसटी की चोरी की गई है और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया है। इस मामले में इन संस्थानों से जुड़े सीए भी संलिप्त बताए जा रहे हैं, जिसके चलते उनके यहां भी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सीए लगातार आ रहे घेरे में

यह पहला मौका नहीं है जब कोई सीए, विभाग की जांच के घेरे में आए हैं। हाल ही में करीब 17 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में विष्णु गोयल और उनके बेटे रवि गोयल तो फंसे ही थे, साथ ही उस मामले में सीए भी उलझे थे। विभाग ने उन्हें भी सह-आरोपी मानते हुए समन भेजा था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • ca
  • IT RAID
  • इंदौर रेड न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा