इंदौर IT छापे में सीए शुभम लड्डा और टैक्स कंसल्टेंट के यहां टीम, राजनीति चंदे से जुड़ा मामला

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp news
mp news

इंदौर में सीए शुभम लड्डा और टैक्स कंसल्टेंट पर IT ने छापा मारा है। यह रेड, राजनीतिक चंदे से टैक्स रिफंड दिलाने का आरोप लगा है। देवास में भी बोगस बिलिंग के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।

आयकर विभाग मप्र की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा इंदौर में की गई छापेमारी के तार राजनीतिक चंदे से जुड़ गए हैं। इस मामले में इंदौर के सीए शुभम लड्डा का नाम आया है, जिनका दफ्तर नवलखा बस स्टैंड के पास पुखराज अपार्टमेंट में है। इसके साथ ही एक अन्य टैक्स कंसल्टेंट के यहां टीम के पहुंचने की खबर है, हालांकि अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

राजनीतिक चंदा दिखाकर IT छूट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला राजनीतिक चंदे से जुड़ा है। कुछ करदाताओं के रिटर्न में यह बात सामने आई थी कि वे राजनीतिक चंदा देना दिखा रहे हैं और उसके एवज में टैक्स छूट और रिफंड ले रहे हैं। करदाताओं से पूछताछ में सीए और कंसल्टेंट के नाम सामने आए। साथ ही, आईपी एड्रेस से भी यह स्पष्ट हुआ कि इन्हीं के द्वारा इन करदाताओं के रिटर्न दाखिल किए गए।

करदाता और सीए की मिलीभगत

आयकर जांच में सामने आया है कि करदाता और सीए-कंसल्टेंट मिलकर यह टैक्स चोरी कर रहे हैं। कुछ सीए और कंसल्टेंट द्वारा टैक्स बचाने के लिए इस तरह चंदा दिखाने की बात कही जा रही है। इसी के फेर में रिटर्न में यह खेल किया गया। आयकर विभाग के रडार पर और भी कई लोग बताए जा रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है।

इंदौर के साथ देवास में भी कार्रवाई की खबर

वहीं यह भी खबर है कि इंदौर के साथ-साथ देवास में भी IT की कार्रवाई हुई है। इसमें कुछ ज्वेलर्स पर भी कार्रवाई की बात चल रही है, लेकिन अभी तक इसे लेकर विभाग से कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है। मामला बोगस बिलिंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी इस संबंध में पुष्ट खबर नहीं है।

ऐसे समझें पूरी खबर

  • इंदौर में सीए शुभम लड्डा और एक टैक्स कंसल्टेंट पर IT छापा।
  • राजनीतिक चंदे के नाम पर फर्जी टैक्स छूट दिलाई गई।
  • रिटर्न भरने में सीए और करदाता की मिलीभगत पाई गई।
  • देवास में भी इनकम टैक्स की कार्रवाई, ज्वेलर्स पर शक।
  • पहले भी कई सीए टैक्स चोरी मामलों में फंस चुके हैं।

लगातार सीए आ रहे हैं घेरे में

यह कोई पहला मामला नहीं है जब सीए घेरे में आए हों। हाल ही में करीब 17 करोड़ की GST चोरी के एक मामले में विष्णु गोयल और उनके बेटे रवि गोयल के साथ-साथ सीए भी उलझे थे, और इन्हें भी विभाग ने GST चोरी में सह-आरोपी मानकर समन भेजा था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | आयकर विभाग का छापा | इंदौर में आयकर विभाग की कार्रवाई | जीएसटी | Central GST Indore

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • GST
  • जीएसटी
  • आयकर विभाग
  • राजनीतिक चंदा
  • Central GST Indore
  • आयकर विभाग का छापा
  • इंदौर में आयकर विभाग की कार्रवाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर