MP में एंबुलेंस में लुटेरे, युवक को पीटा और सोने की चेन और कैश लेकर भागे, 2 गिरफ्तार

Vikram Jain | Mar 18, 2025, 02:17 IST
सांकेतिक फोटो
जबलपुर में एंबुलेंस में सवार तीन लुटेरों ने कार सवार को रोककर मारपीट की और सोने की चेन और 22 हजार रुपए कैश लूट लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

जबलपुर में एंबुलेंस में चालकों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां एंबुलेंस में सवार तीन युवकों ने सिहोरा से जबलपुर लौट रहे शख्स को लूट लिया। साथ ही लुटेरों ने मारपीट करते हुए सोने की चेन और 22 हजार कैश लूट लिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है। आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वे मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक के रूप में काम करते हैं।



कार सवार युवक से लूटपाट और मारपीट

जानकारी के अनुसार, यह सनसीखेज घटना गोसलपुर थाना क्षेत्र में रीवा-नागपुर हाईवे पर हुई। यहां प्रमोद नामक व्यक्ति अपनी सिहोरा स्थित अपनी ससुराल से कार से लौट रहा थे। इसके बाद बरनू तिराहे के पास एक एंबुलेंस ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही प्रमोद ने अपनी कार से बाहर कदम रखा, तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रमोद से उनकी सोने की चेन और 22 हजार रुपये लूट लिए और फिर फरार हो गए।



ये खबर भी पढ़ें...



1 अप्रैल से शुरू होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, ई-डिवाइस मिली तो रद्द होगी परीक्षा



पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

घटना के बाद कार सवार प्रमोद किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मुकेश गोस्वामी और चेतन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ की और लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली, लेकिन कैश अब भी नहीं मिला है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा नया बोर्ड, रोड टैक्स और रजिस्‍ट्रेशन में मिलेगी छूट



मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक हैं तीनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक के रूप में काम करते हैं और एक मरीज को छोड़ने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्रमोद से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है, हालांकि नगद रुपए अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



मध्य प्रदेश में MSP पर मसूर, चना और सरसों का उपार्जन, अब इस डेट तक होगा पंजीयन



तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रविवार रात जबलपुर से गोसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मरीज को छोड़ने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



ये खबर भी पढ़ें...



कैग की रिपोर्ट में खुलासा, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगरीय निकाय, गड़बड़ा रहा काम



Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • जबलपुर पुलिस
  • एंबुलेंस
  • लूटपाट