मध्य प्रदेश में MSP पर मसूर, चना और सरसों का उपार्जन, अब इस डेट तक होगा पंजीयन

Vikram Jain | Mar 18, 2025, 24:19 IST
Share
madhya pradesh MSP Purchase farmer registration extension
madhya pradesh MSP Purchase farmer registration extension

मध्य प्रदेश में कृषि विभाग ने मसूर, चना और सरसों की खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है। किसानों को राहत देते हुए पंजीयन की अंतिम तारीख को 21 मार्च तक बढ़ाया गया है। साथ ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में कृषि विभाग ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है। अब किसान 21 मार्च तक अपनी फसल का पंजीयन कर सकते हैं। गेहूं की खरीदी की प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है, और इसके साथ ही मसूर और सरसों की खरीदी के लिए भी पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई है। सरकार ने किसानों के लिए खरीदी केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

किसानों के लिए अहम फैसले

दरअसल, कृषि विभाग की ओर से कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा फायदा किसानों को होने वाला है। गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी 15 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 5 मई तक जारी रहेगी। इस बार किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी मिलेगा, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... कैग की रिपोर्ट में खुलासा, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगरीय निकाय, गड़बड़ा रहा काम

चना, मसूर एवं सरसों के लिए 21 मार्च तक पंजीयन

इसके साथ ही, रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में किसानों से समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों की फसलों के उपार्जन के लिए पंजीयन की तारीख को बढ़ाकर 21 मार्च कर दिया गया है। पहले यह तारीख 17 मार्च तय की गई थी। चना, मसूर और सरसों की फसलों का समर्थन मूल्य क्रमशः 5650 रुपये, 6700 रुपये और 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... संगठन मजबूत करने MP कांग्रेस का नया प्लान, भाई-भतीजावाद नहीं अब इस आधार पर होगी नियुक्ति

किसान कैसे करें पंजीयन

कृषि विभाग ने कहा है कि इस बार किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी, और पंजीयन के लिए जिले में निर्धारित पंजीयन केंद्रों के अलावा मोबाइल ऐप, एमपी ऑनलाइन, सीएससी केंद्र जैसे माध्यमों से भी पंजीयन कराया जा सकता है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सरकार गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए के अलावा किसानों को 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दे रही है। इसलिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रहा है। किसानों को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जिन अभी तक किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 मार्च 2025 तक पंजीयन करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विशेष अभियान, स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जा रहे फ्री वैक्सीन

किसानों के लिए सुविधाएं

साथ ही खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं जैसे टेंट, पानी, पंखे, तौल मशीन, कंप्यूटर जैसी चीजों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, गेहूं की सफाई के लिए क्लीनिंग मशीनें भी लगाई जा रही हैं। यह कदम किसानों को आसानी से अपनी फसल बेचने और सरकारी योजना का लाभ उठाने में मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें... मौलाना के बयान पर बवाल, मंत्री सारंग ने मोहम्‍मद शमी को लिखा पत्र, कहा- डरें नहीं

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • किसान
  • MSP
  • गेंहू खरीदी
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • चना खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज