जबलपुर सेंट्रल जेल से कैदी के फरार होने की सूचना पर मचा हड़कंप
Neel Tiwari | Sept 27, 2024, 22:39 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T213238.670
पॉक्सो एक्ट के मामले में आजीवन कारावास काट रहे एक कैदी ने जेल से फरार होने की कोशिश की। देर शाम हुई कैदियों की गिनती के बाद एक कैदी कम पाए जाने पर जेल में हड़कंप मच गया और पूरी रात कैदी की तलाश चलती रही।
जबलपुर सेंट्रल जेल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कैदी ने फरार होने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भागने में सफल नहीं हो पाया। दरअसल पॉक्सो एक्ट के मामले में कैदी रमेश कोल आजीवन कारावास काट रहा था। देर शाम हुई कैदियों की गिनती के बाद इस एक कैदी के कम पाए जाने पर जेल में हड़कंप मच गया और पूरी रात कैदी की तलाश चलती रही।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल जबलपुर में उम्रकैद की सजा भुगत रहे 32 वर्षीय बंदी रमेश कोल ने जेल से फरार होने का प्रयास किया। रमेश कोल को साल 2014 में धारा 363, 366, 376(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे जिला कटनी जेल से केन्द्रीय जेल जबलपुर में 22 मार्च 2015 को स्थानांतरित किया गया था। 26 सितंबर 2024 को जेल के पश्चिमी खण्ड के बैरिक नं. 09ए और 09बी की गिनती चल रही थी। सुरक्षाकर्मी सुरेन्द्र तुरकर ने गिनती के बाद पाया कि बैरिक में एक बंदी कम था। गिनती बार-बार करने के बावजूद बंदी का पता नहीं चलने पर प्रहरी ने खण्डाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद जेल प्रशासन ने अलार्म बजा कर सारे बैरिकों और जेल परिसर के आस-पास सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
फरार कैदी की सेंट्रल जेल में रात भर तलाश चलती रही। जेल अधीक्षक को जेल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने के आधार पर यह पता चला कि कैदी जेल से बाहर तो नहीं गया है। इसके बाद जेल प्रशासन और कर्मचारियों ने पूरे जेल परिसर की छानबीन की। जेल के पास एक 'आजाद हिंद खण्ड तालाब बगीचा' है जहां जगह उबड़-खाबड़ और झाड़ियाँ होने के कारण बंदी के छिपने की संभावना थी। यहां पर जब जेल के कर्मचारियों के द्वारा तलाशी की गई तो सुबह 8:00 या फरार कैदी इस बगीचे में छुपा हुआ मिला।
इस घटना के बाद प्रारंभिक जांच में दो जेल प्रहरी विजय गुप्ता और सुरेंद्र तुरकर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जेल उप अधीक्षक के अनुसार, इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
कैदी ने जेल से भागने की कोशिश
रात भर चली तलाशी, सुबह जेल में मिला कैदी
दो कर्मचारी हुए निलंबित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
By Ramanand Tiwari
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
By Ramanand Tiwari
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
By Umeshwari Baghel
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
By Sanjay Gupta
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
By
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा
By Umeshwari Baghel