कंट्रोल रूम से एक किलोमीटर दूर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Neel Tiwari | Nov 01, 2024, 23:13 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-01T230551.082
जबलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बीते दिनों दूसरे प्रदेश की यात्रा कर रहे यात्री चंदन रैदास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों दूसरे प्रदेश की यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बीते दिनों दूसरे प्रदेश की यात्रा कर रहे यात्री चंदन रैदास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल पूरा विवाद आरोपियों के द्वारा शराब के लिए पैसे मांगे जाने का था जिस पर मना करने पर आरोपियों के द्वारा चंदन रैदास से मारपीट की गई और उन्होंने आरोपियों में से एक ने चंदन रैदास के सीने पर चाकू मार दिया। जिससे गंभीर हालत में उसे मेडिकल भेजा गया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस के द्वारा लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था। मुखबिरों के आधार पर हत्या के संदेह में आरोपी राहुल सोनकर, विवेक उर्फ विक्की लोधी और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें पाया गया कि मुख्य आरोपी धनराज उर्फ मूसा वारदात में शामिल था। जो फरार है।
जबलपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने धनराज उर्फ मूसा को गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम रखा था। क्राइम ब्रांच और थाना सिविल लाइन की पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मामले में कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे स्टेशन के पास हुई हत्या का मामला
CCTV के आधार पर हुई गिरफ्तारी
10 हजार इनामी था मुख्य आरोपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना: स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति, स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश से मांगा मार्गदर्शन
By Arohi Raj
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
By Aman Vaishnav
सांदीपनि स्कूल बस सुविधा का वादा अधूरा: 19 जिलों के करीब 1.5 लाख बच्चे पैदल या जोखिम भरे साधनों से स्कूल जाने को मजबूर हैं
By Arohi Raj
12 साल बाद मथुरावाला की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई
By Sanjay Gupta
Gandhi Jayanti: जब पहली बार भोपाल नवाबी रियासत के शाही मेहमान बने थे बापू, नवाब खान ने रेशमी कपड़े छोड़ पहनी थी खादी
By Kaushiki