जबलपुर में 6600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, 2 एमआर समेत 6 गिरफ्तार
समझें पूरा मामला...
- क्राइम ब्रांच ने जबलपुर में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- कुल 6,600 Pheniramine और Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए।
- सप्लाई नेटवर्क में अमजद खान और मोहम्मद आरिफ शामिल थे।
- आरोपियों ने इंजेक्शन कम दाम में नशेड़ियों को बेचे।
- फरार सौरभ नामदेव की तलाश पुलिस कर रही है।
नशीले इंजेक्शन बरामद
क्राइम ब्रांच और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन का बड़ा जखीरा बरामद किया। इस मामले में दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों का मकसद कम कीमत पर इंजेक्शन खरीदकर नशा करने वालों को ऊंचे दाम पर बेचना था। शनिवार को आरोपियों के कब्जे से करीब 6,600 इंजेक्शन, एक ऑटो और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में है।
कैसे हुई कार्रवाई ?
बेलबाग थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से रीवा, सतना और कटनी होते हुए बस के जरिए इंजेक्शन जबलपुर लाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी संपत उपाध्याय और एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की।
रामलीला मैदान के पास एक संदिग्ध युवक को ई-रिक्शा के साथ रोका गया। पूछताछ में उसने दुर्गा पटेल नामक आरोपी होने की जानकारी दी। तलाशी में 1,200 Pheniramine Maleate और 2,000 Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए।
सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
पूछताछ में दुर्गा पटेल ने बताया कि गोहलपुर निवासी अमजद खान के कहने पर उसे खेप मोहम्मद आरिफ तक पहुंचानी थी। पुलिस ने दबिश देकर मोहम्मद आरिफ और अमजद खान को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में सैय्यद अशरफ अली और सौरभ नामदेव का नाम सामने आया। सौरभ नामदेव अभी फरार है और उत्तर प्रदेश से इंजेक्शन मंगवाकर सप्लाई करवाता था। आरोपियों के खिलाफ मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
- दुर्गा पटेल, 46 वर्ष, समता कॉलोनी, गोहलपुर
- मोहम्मद आरिफ, 32 वर्ष, ठक्कर ग्राम, पचकुइया
- अमजद खान, 48 वर्ष, गाजी नगर झुग्गी-झोपड़ी
- सैय्यद अशरफ अली, 39 वर्ष, बंद कुआं, ओमती
- सौरभ नामदेव, 45 वर्ष, गुलाटी पेट्रोल पंप, मदनमहल
- गीतांशु साहू, 26 वर्ष, बजरंग बाड़ा, आधारताल
आधारताल में 3,400 इंजेक्शन बरामद
बेलबाग पुलिस के साथ आधारताल थाना पुलिस ने गीतांशु साहू को पकड़ा। उसके पास 2,300 Pheniramine Maleate और 1,100 Buprenorphine इंजेक्शन बरामद हुए। गीतांशु ने कल्लू दद्दा के कहने पर ये इंजेक्शन रखने की बात स्वीकार की।
क्या बोले एएसपी जितेंद्र सिंह ?
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एविल और बुप्रेनॉर्फिन का कॉम्बो बनाकर 300 से 500 रुपए में नशेड़ियों को बेचा। यह कारोबार जबलपुर के विभिन्न इलाकों में फैलाया गया था।
ये भी पढ़ें...
भोपाल में डेढ़ करोड़ की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
जहरीला कफ सिरप कांड : जांच में मिले सबूत, परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड : मासूमों की मौत के आरोपी डॉक्टर की हाईकोर्ट से जमानत खारिज
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा कफ सिरप मामला: डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 जनवरी को