EOW की जांच में उपायुक्त सरवटे की 7.5 करोड़ की संपत्ति उजागर; रिसॉर्ट, होटल, फ्लैट और लाखों की नकदी बरामद

The Sootr | Updated:
Share
jabalpur-eow-action-deputy-commissioner-jagdish-prasad-sarvate-corruption
Photograph: (The Sootr)

EOW की कार्रवाई में जबलपुर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश प्रसाद सरवटे की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापों में रिसॉर्ट, होटल, फ्लैट और लाखों की नकदी बरामद हुई। अब तक 7.5 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का दस्तावेजी प्रमाण मिला है।

BHOPAL/JABALPUR. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के खिलाफ चल रही छापामार कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

सरवटे की कमाई उनके ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा पाई गई है, जिसे कानून की भाषा में आय से ज्यादा संपत्ति कहा जाता है। EOW की टीम ने मंडला, भोपाल और जबलपुर में लगातार छापे मारकर करीब 7 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का दस्तावेजी प्रमाण जुटा लिया है।

मंडला में रिसॉर्ट और शराब की सरकारी दुकान

4a24cad8-44d
4a24cad8-44d


जांच में सामने आया है कि सरवटे ने मंडला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र कान्हा नेशनल पार्क के मोचा इलाके में एक शानदार रिसॉर्ट बनवाया है। 10 कमरों वाला यह रिसॉर्ट किसी थ्री स्टार होटल से कम नहीं है और इसकी कीमत 18.25 लाख रुपए आंकी गई है।

f5047a7b-a41
f5047a7b-a41


इसके साथ ही रिसॉर्ट परिसर में एक और भवन पाया गया जिसमें एक सरकारी शराब दुकान संचालित हो रही है। इस भवन की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपए है। इसके अलावा मंडला के बबेहा नाला क्षेत्र में स्थित 'जायका रेस्टोरेंट और ढाबा' में भी तलाशी ली गई, जहां 4.46 लाख रुपए की संपत्ति जब्त हुई।

3 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...

👉 अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा: EOW ने जबलपुर, भोपाल और मंडला में डिप्टी कमिश्नर सरवटे के खिलाफ छापेमारी कर 7.5 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया, जिसमें रिसॉर्ट, शराब की दुकान और महंगी शराब शामिल थी।

👉 बीमा निवेश और अन्य संपत्तियां: सरवटे के बीमा कंपनियों में 28.76 लाख रुपए का निवेश और अन्य संपत्तियां भी जांच में उजागर हुईं। यह कार्यवाही भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक सख्त कदम है।

👉 शराब और अन्य संपत्तियां बरामद: भोपाल में सरवटे के फ्लैट से महंगी शराब की बोतलें और अन्य संपत्तियां बरामद की गईं, साथ ही जबलपुर में भी शराब जप्त की गई थी।

भोपाल में फ्लैट से भी मिली महंगी शराब की बोतलें

EOW की टीम ने भोपाल के कोरलवुड अपार्टमेंट, होशंगाबाद रोड स्थित सरवटे के फ्लैट नं. C3-404 में भी तलाशी ली। वहां से 2.90 लाख रुपए की संपत्ति, साथ ही 51 हजार रुपए की महंगी विदेशी शराब की 37 बोतलें बरामद की गईं।

0c4624a8-27b
0c4624a8-27b


शराब को लेकर भोपाल के मिसरोद थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत एफआईआर क्रमांक 335/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इसके पहले जबलपुर स्थित आवास में छापे में भी बड़ी मात्रा में महंगी शराब जप्त की गई थी।

बीमा कंपनियों में निवेश और अन्य संपत्तियां भी उजागर

जांच में यह भी पता चला है कि सरवटे ने बीमा कंपनियों में 28.76 लाख रुपए का निवेश कर रखा है। कुल मिलाकर, 22 जुलाई 2025 तक की कार्रवाई में 6.75 करोड़ रुपए और 28 जुलाई तक यह आंकड़ा बढ़कर 7.54 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

सरवटे के खिलाफ इस छापामार कार्रवाई ने यह एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि सिस्टम में छिपे भ्रष्ट अफसर कितनी चतुराई से जनता की गाढ़ी कमाई को अपनी तिजोरियों में भरते हैं। जबलपुर EOW की कार्रवाई | जबलपुर में महंगी शराब

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर EOW की कार्रवाई
  • Jabalpur
  • EOW
  • जबलपुर में महंगी शराब
  • डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता