प्रो.अब्दुल कॉलेज की छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR
जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया कॉलेज से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कॉलेज का प्रोफेसर ही कॉलेज की छात्राओं के साथ मैसेज भेज कर अश्लीलता कर रहा है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनो में ही छह छात्राओं के साथ इस प्रोफेसर ने इस तरह की अश्लील हरकत की है। इसके बाद एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए इस प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को शिकायत दी है।
छात्रा को भेजा मैसेज, "You are sweet, क्या तुम मेरे साथ...."
इस मामले में पीड़ित छात्रा ने बताया कि बीते दिनों कॉलेज का एक असाइनमेंट पूरा करने के लिए उसने प्रोफेसर से कुछ क्वेश्चन लेने की मदद ली थी। इसके बाद उसने अपना असाइनमेंट तैयार कर कॉलेज में जमा कर दिया था, लेकिन इसके बाद इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अब्दुल करीम ने छात्र को अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मैसेज में बेहद अश्लील मांग पढ़कर पहले तो छात्रा चौंक गई, लेकिन उसके बाद उसने प्रोफेसर को मैसेज पर ही पुलिस और कॉलेज प्रबंधन को इसकी शिकायत करने की बात कही। इसके बाद छात्रा के साथ एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी कॉलेज के बाहर पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और पुलिस में भी इस मामले की शिकायत दी गई है जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल एम्स में 3 साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी कर हटाया परजीवी जुड़वां
इकोनॉमिक्स पढ़ाता है आरोपी प्रोफेसर
आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच की मांग
एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख आंचल मिश्रा ने बताया कि जब बीते कुछ दिनों में ही यह प्रोफेसर छह छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है तो इसके पहले भी इसने ना जाने कितनी छात्राओं को प्रताड़ित किया होगा, इसके साथ ही आरोपी प्रोफेसर की पूरी जांच करने की मांग की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
HC ने पूछा- कहां गया स्टॉक? ठेकेदार और अधिकारियों से जवाब तलब और वरिष्ठ अधिवक्ता पर भी उठे सवाल
पुलिस ने FIR की दर्ज, जांच शुरू
खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि छात्रा के द्वारा पुलिस में इस मामले की शिकायत दी गई है और पुलिस ने पीड़ित छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शिकायत लेकर FIR दर्ज कर ली है, अब पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार करेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया कॉलेज के प्रोफेसर अब्दुल करीम पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है।
✅ इस मामले में प्रोफेसर पर छह छात्राओं को मैसेज भेजने के आरोप है।
✅ एक छात्रा ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस से की, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।
✅ छात्र संगठन ने भी इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
✅ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | छात्रा से छेड़छाड़ | मध्य प्रदेश