एयरपॉड बना पुलिस का जासूस, महज 2 घंटे में बताया चोर का पता, बचाए 10 लाख

Aman Vaishnav | Jun 23, 2026, 09:10 IST
Share
एयरपॉड बना पुलिस का जासूस
एयरपॉड बना पुलिस का जासूस

जबलपुर जीआरपी पुलिस ने एक गजब का कारनामा करके दिखाया है। पुलिस ने मात्र 2 घंटे में 10.5 लाख रुपए के चोरी हुए जेवर और सामान बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने यह कमाल एयरपॉड की मदद से किया।

जबलपुर जीआरपी पुलिस ने एक हाईटेक तरीके से चोरी का मामला सुलझाया है। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री से करीब साढ़े दस लाख रुपए के जेवरात और सामान चोरी हुए थे।

पुलिस ने सिर्फ दो घंटे में ही पूरा सामान बरामद कर लिया। बता दें कि इस कार्रवाई में सबसे बड़ी भूमिका एक एयरपॉड ने निभाई।

60ed5414-08c
60ed5414-08c

सफर के दौरान गहने चोरी

बता दें कि नीलेश मालपानी अपने परिवार के साथ अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी का पर्स गायब हो गया था।

पर्स में रखे जेवरात और सामान की कुल कीमत साढ़े दस लाख रुपए के करीब थी। नीलेश ने बिना देर किए जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

train-theft-report-madhya-pradesh-grp-data-2026-04-28-08-29-20
train-theft-report-madhya-pradesh-grp-data-2026-04-28-08-29-20

एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट

विशेष टीम का गठन हुआ

चोरी की रकम बड़ी थी, इसलिए पुलिस विभाग तेजी से हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम को सख्त निर्देश दिए गए थे कि चोर जल्द पकड़ा जाए।

डिजिटल तकनीक से पीछा

पुलिस ने इस बार पुराने तरीकों के साथ नई तकनीक का भी सहारा लिया। जानकारी के अनुसार टीम ने चोरी हुए एप्पल एयरपॉड की लाइव लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया।

थोड़ी ही देर में लोकेशन से साफ संकेत मिलने लगे। एयरपॉड की लोकेशन जबलपुर के शिवनगर और गोहलपुर इलाके में दिखाई दी। यही जानकारी पुलिस के लिए बड़ा सुराग बनी।

घेराबंदी में पकड़ा गया चोर

डिजिटल सुराग और मुखबिर की सूचना मिलते ही टीम शिवनगर पहुंची। वहां से 40 वर्षीय रितेश, जो कालू और अमित के नाम से भी जाना जाता है पकड़ा गया। पुलिस के सबूतों के सामने आरोपी ज्यादा देर नहीं टिक सका। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ये पूरी कार्रवाई महज 2 घंटे के भीतर पूरी हो गई।

सारा सामान सुरक्षित बरामद

पुलिस ने आरोपी से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। इसमें सोने का हार, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठियां और ब्रेसलेट शामिल थे। साथ ही एप्पल एयरपॉड, आईफोन चार्जर, नकदी और जरूरी पहचान पत्र भी मिले।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

इस तेज कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक रेल ने टीम के काम पर खुशी जताई है। उन्होंने थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत और उनकी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह मामला दिखाता है कि तकनीक अपराध सुलझाने में कितनी मददगार बन सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

महाकाल दर्शन से लौटते ही अलमारी साफ, अफसर के घर 25 लाख की चोरी

ग्वालियर में चोरी करने गए युवक का हाथ जाली में फंसा, रात भर खड़ा रहा, सुबह पुलिस ने निकाला

Tags:
  • जबलपुर
  • पुलिस विभाग
  • अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन
  • पुलिस
  • पुलिस अधीक्षक
  • चोरी का मामला
  • लाखों की चोरी
  • गहने चोरी
  • अमरकंटक एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती