जबलपुर जेल में गांजे की तस्करी करने वाले 6 जेल प्रहरी हुए बर्खास्त
Sandeep Kumar | Jun 07, 2024, 16:11 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-07T160602.155.jpg
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने गांजे सहित तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों की जेल के अंदर तस्करी करने वाले 6 जेल प्रहरियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
नील तिवारी @ jabalpur. नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार जबलपुर में बीते कई दिनों से अवैध गतिविधियों की सूचना जेल अधीक्षक ( jail superintendent ) को मिल रही थी। जेल के अंदर तक कैदियों को पैसे पहुंचाने और मादक पदार्थ की तस्करी के वीडियो तक वायरल हो चुके हैं। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त प्रहरियों के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कुल 6 जेल प्रहरियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
जबलपुर सेंट्रल जेल के उप अधीक्षक कमलेश मदन ने बताया कि जेल के अंदर गांजे, तंबाकू जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करने सहित दूसरी अनैतिक गतिविधियों की शिकायत इन प्रहरियों के खिलाफ मिली थी। यह प्रहरी जेल में बंद कैदी और उनके परिजनों से सांठगांठ कर जेल के अंदर नशे के सामान की तस्करी करते थे। इन सभी प्रहरियों को पहले भी नोटिस दिए गए थे और निलंबन जैसी कार्यवाही भी की गई थी उसके बाद भी इनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। इनके खिलाफ हुई जांच में सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह सभी दोषी पाए गए। जेल अधीक्षक के द्वारा इन 6 जेल प्रहरियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसमें पांच जेल प्रहरी जबलपुर जेल में और एक कटनी जेल में पदस्थ था।
हाल ही में जबलपुर जेल के अंदर एक गैंग के सरगना ने दूसरे गैंग के सरगना के ऊपर हमला कर दिया था। जेल प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हमला कैदी छोटू चौबे पर उस समय हुआ था जब वह मुलाकात के लिए फोन का इंतजार कर रहा था, लेकिन सूत्रों के अनुसार छोटू चौबे के ऊपर जब हमला हुआ तब वह जेल के अंदर अपना जन्मदिन मना रहा था और गांजा पार्टी कर रहा था। यह खबर बाहर आने के बाद जेल प्रशासन की अच्छी खासी किरकिरी हुई थी। इतने समय बाद जेल प्रहरियों पर की गई सस्पेंशन की कार्रवाई को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि गैंगवार की आशंका के चलते गैंगस्टर छोटू चौबे को दूसरे जिले की जेल में ट्रांसफर किया भी गया है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पहले मिली थी चेतावनी अब नौकरी से बर्खास्त

जेल के अंदर हुई गैंगवार से जुड़े हैं कार्रवाई के तार
हाल ही में जबलपुर जेल के अंदर एक गैंग के सरगना ने दूसरे गैंग के सरगना के ऊपर हमला कर दिया था। जेल प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हमला कैदी छोटू चौबे पर उस समय हुआ था जब वह मुलाकात के लिए फोन का इंतजार कर रहा था, लेकिन सूत्रों के अनुसार छोटू चौबे के ऊपर जब हमला हुआ तब वह जेल के अंदर अपना जन्मदिन मना रहा था और गांजा पार्टी कर रहा था। यह खबर बाहर आने के बाद जेल प्रशासन की अच्छी खासी किरकिरी हुई थी। इतने समय बाद जेल प्रहरियों पर की गई सस्पेंशन की कार्रवाई को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि गैंगवार की आशंका के चलते गैंगस्टर छोटू चौबे को दूसरे जिले की जेल में ट्रांसफर किया भी गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari