Jabalpur : किसान को झूठे मामले में फंसा कर रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
Sandeep Kumar | May 29, 2024, 13:43 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-29T132852.255.jpg
जबलपुर लोकायुक्त ने नरसिंहपुर से बिजली विभाग के कनिष्क अभियंता (junior engineer) को रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
नील तिवारी Jabalpur. नरसिंहपुर जिले के एक किसान के ऊपर झूठा बिजली चोरी का मामला कायम कर उस मामले को रफा दफा करने के लिए रिश्वत लेने वाले कनिष्क अभियंता नागेंद्र सिंह ( Junior Engineer Nagendra Singh ) को लोकायुक्त ( Lokayukta ) ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के दफ्तर में ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नरसिंहपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में केदार पटेल खेती किसानी का काम करते हैं। केदार के खेतों में बिजली के कनेक्शन भी हैं जिसमें बाकायदा बिजली विभाग के मीटर भी लगे हुए हैं। 18 मई को तड़के सुबह 5:30 बजे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ( junior engineer ) नागेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ उनके खेतों पर छापा मारा और बिजली की लाइन को मीटर से हटकर डायरेक्ट कर दिया। इस आधार पर नागेंद्र सिंह ने किसान के ऊपर ऑनलाइन बिजली चोरी का प्रकरण भी कायम कर दिया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर नगेंद्र ने किसान को बताया कि इस मामले में डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना होगा। यदि किसान केदार पटेल इस जुर्माने से बचना चाहता है तो मामला रफा दफा करने के लिए उसे 20 हज़ार रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी।
किसान केदार पटेल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की इसके बाद लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। किसान केदार पटेल जूनियर इंजीनियर को अपनी समस्या बताते हुए यह कहा कि अभी वह पूरी रकम नहीं दे सकता पर 10 हजार रुपए की व्यवस्था उसके पास है। जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सेन ने किसान को यह रिश्वत देने के लिए अपने बिजली विभाग के कार्यालय में ही बुलवाया। इसके बाद रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेकर किसान नागेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचा और लोकायुक्त पुलिस ने जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों बिजली विभाग के कार्यालय से ही गिरफ्तार किया।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
क्या था पूरा मामला ?

पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा गया नागेंद्र सिंह
किसान केदार पटेल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की इसके बाद लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। किसान केदार पटेल जूनियर इंजीनियर को अपनी समस्या बताते हुए यह कहा कि अभी वह पूरी रकम नहीं दे सकता पर 10 हजार रुपए की व्यवस्था उसके पास है। जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सेन ने किसान को यह रिश्वत देने के लिए अपने बिजली विभाग के कार्यालय में ही बुलवाया। इसके बाद रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेकर किसान नागेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचा और लोकायुक्त पुलिस ने जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों बिजली विभाग के कार्यालय से ही गिरफ्तार किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari