हत्या की आरोपी कलयुगी मां को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत
Neel Tiwari | Jul 15, 2024, 22:09 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-15T220407.475
भोपाल में अपने 20 दिन के जुड़वा बच्चों की गला दबाकर हत्या करने वाली मां को हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। सुनवाई पर न्यायाधीश दिनेश कुमार पालीवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने बच्चों की हत्या करने वाली मां दया की पात्र नहीं है।
भोपाल की कोलार कॉलोनी चूना भट्टी में रहने वाली सपना धाकड़ ने अपने नवजात बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद उनकी अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भोपाल से सपना की जमानत खारिज की गई थी। जेल से बाहर आने के लिए सपना के अधिवक्ता द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट में जमानत आवेदन लगाया गया था । सोमवार 15 जुलाई को मामले की सुनवाई पर न्यायाधीश दिनेश कुमार पालीवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने बच्चों की हत्या करने वाली मां दया की पात्र नहीं है।
भोपाल की झुग्गी नंबर 14, कोलार कॉलोनी चुना भट्टी में रहने वाली सपना धाकड़ ने अगस्त 2022 में दो जुड़वा लड़कों को जन्म दिया था। बच्चों के जन्म के लगभग 20 दिन बाद सपना ने टी टी नगर थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बच्चों को लेकर बाहर निकली थी और रंग महल चौराहा रेनबो हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल के किनारे एक ठेले के पास अपने बच्चों को छोड़ा था, लेकिन जब वह वापस आई तो उसके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया। जिस पर टीटी नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया और अपराध की विवेचना के दौरान सपना के कुबूलनामें के आधार पर ही पुलिस को मल्टी नंबर 6/12 और 6/13 के बीच खाली प्लाट से झाड़ियां में दो नवजात शिशुओं का शव भी मिला।
मृत शिशुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनका गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान सपना ने अपना अपराध भी कबूल किया था । पर निचली अदालत में सुनवाई के दौरान सपना ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना देने और अपने बच्चों की हत्या का आरोप भी लगाया था। इस मामले में सारे तथ्य और साक्ष्यप सपना के विरोध में होने के कारण उसे निचली अदालत से राहत नहीं मिली थी अब हाई कोर्ट में जस्टिस विनय कुमार पालीवाल की एकल पीठ में सपना की जमानत याचिका की सुनवाई हुई जिस पर हाईकोर्ट का सख्त रुख देखते हुए अधिवक्ता ने जमानत आवेदन को विड्रॉ कर लिया और जमानत खारिज की गई।
हत्या कर अपहरण दिखाने की रची थी साजिश
गला दबाकर की गई थी हत्या
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA