नर्मदा महोत्सव : शरद पूर्णिमा पर मालिनी अवस्थी और हरिहरन की सुरमयी शाम

Neel Tiwari | Oct 14, 2024, 21:57 IST
Share
Jabalpur Narmada Festival
Jabalpur Narmada Festival

शरद पूर्णिमा के अवसर पर जबलपुर में नर्मदा महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। लोक गायिका मालिनी अवस्थी और प्रसिद्ध पार्श्व गायक हरिहरन अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Jabalpur : संस्कारधानी जबलपुर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा महोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव मंगलवार 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नर्मदा तट के इस महोत्सव में मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ( Malini Awasthi ) और प्रख्यात पार्श्व गायक हरिहरन ( Hariharan ) अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

महोत्सव में होंगी रंगारंग प्रस्तुतियां

इस आयोजन को संगीतमय करने मालिनी अवस्थी और हरिहरन जबलपुर आ रहे हैं। जो नर्मदा महोत्सव को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। संगमरमरी वादियों के बीच इन कलाकारों के सुरों का संगम मां नर्मदा के महोत्सव को खास और अविस्मरणीय बना देगा। महोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियों और धार्मिक महत्व के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संस्कारधानी के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है।
प
प

चांद की रोशनी में होगा नौका विहार

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि महोत्सव के दौरान वोटिंग (नौका विहार) का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे लोगों को दूधिया रोशनी में नहाई हुई संगमरमरी वादियों के बीच मां नर्मदा की सुंदरता का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि, भेड़ाघाट के जलस्तर में हालिया वृद्धि के कारण सुरक्षा को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम पहले जलस्तर का निरीक्षण करेगी और स्थिति अनुकूल होने पर ही वोटिंग की अनुमति दी जाएगी।
्
्

महोत्सव का है धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला Narmada Festival सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस आयोजन के जरिये संस्कारधानी वासी मां नर्मदा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। दो दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का काम करेगा।

प्रशासन की तैयारियां हुई पूरी

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को मुस्तैद किया गया है। शहर में ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। नर्मदा महोत्सव जबलपुर वासियों के लिए एक ऐसा उत्सव है जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखने का संदेश देता है। मालिनी अवस्थी और हरिहरन की मधुर आवाज इस महोत्सव को एक अविस्मरणीय अनुभव बना देंगी।

जानिए नर्मदा महोत्सव के बारे में..

  1. नर्मदा महोत्सव कब और कहां मनाया जाएगा?
    नर्मदा महोत्सव 15 अक्टूबर 2024 से जबलपुर में मनाया जाएगा, जो दो दिनों तक चलेगा।
  2. इस महोत्सव का शुभारंभ कौन करेगा?
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
  3. महोत्सव में कौन-कौन से कलाकार शामिल होंगे?
    मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी और प्रख्यात पार्श्व गायक हरिहरण अपनी संगीत प्रस्तुतियों से महोत्सव को सजाएंगे।
  4. क्या इस महोत्सव में कोई विशेष गतिविधियां होंगी?
    हां, महोत्सव के दौरान नौका विहार (वोटिंग) का आयोजन भी होगा, जिसमें लोग नर्मदा तट की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
  5. इस महोत्सव का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व क्या है?
    नर्मदा महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संस्कारधानी के लोगों की सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखने का माध्यम है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • नर्मदा महोत्सव 2024
  • जबलपुर नर्मदा महोत्सव
  • Jabalpur Narmada Festival
  • मालिनी अवस्थी
  • हरिहरन
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा

By Aman Vaishnav

ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल