जबलपुर के PNB में 43 लाख का गोल्ड लोन घोटाला, वैल्यूअर सहित 15 पर FIR

Sanjay Dhiman | Jun 10, 2026, 17:28 IST
Share
jabalpur-pnb-gold-loan-scam-fake-gold-fir
Photograph: (the sootr)

जबलपुर PNB शाखा में बैंक के अधिकृत गोल्ड वैल्यूअर ने नकली सोने को असली बताकर 13 ग्राहकों को 43 लाख का लोन दिला दिया। EMI न आने पर जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 15 पर FIR दर्ज।

पांच पाइंट में समझें पूरा मामला

  • जबलपुर PNB शाखा में वैल्यूअर ने नकली सोना गिरवी रखाकर 43 लाख रुपए का लोन पास कराया।
  • कुल 13 ग्राहकों और दो वैल्यूअर ने मिलकर बैंक को फर्जी लोन घोटाले में चपत लगाई।
  • राजीव सोनी और पत्नी पूजा ने नकली जेवर गिरवी रखकर खुद भी लोन लिया।
  • बैंक मैनेजर को EMI न मिलने पर शक हुआ और दोबारा जांच में सोना नकली पाया गया।
  • पुलिस ने बैंक की शिकायत पर 15 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की।
जबलपुर के सदर इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB – Punjab National Bank) की शाखा में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच यहां नकली सोना गिरवी रखकर 43 लाख रुपए का लोन लिया गया।

बैंक में गोल्ड लोन लेने के लिए सबसे पहले सोने की शुद्धता जांची जाती है। यह काम बैंक का अधिकृत वैल्यूअर करता है। जबलपुर में न्यू रामनगर स्थित अभिनव ज्वेलर्स के मालिक राजीव सोनी को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

वैल्यूअर ने ही लुटाया बैंक को

राजीव सोनी ने इस भरोसे का फायदा उठाया। उसने 13 ग्राहकों के नकली सोने को अपनी जांच रिपोर्ट में असली बताया। इन ग्राहकों को लाखों रुपए का लोन मिल गया।

मामला यहीं नहीं रुका। राजीव की पत्नी पूजा सोनी भी नकली जेवर लेकर बैंक पहुंची। इस बार जांच कांचघर स्थित सिद्धेश्वरी ज्वेलर्स के मालिक आशुतोष सराफ ने की। उसने भी नकली सोने को असली प्रमाणित कर दिया।

6ce0b23f-4f3
6ce0b23f-4f3

EMI रुकी तो टूटा फर्जीवाड़े का जाल

लोन की अवधि खत्म होने के बाद किसी भी ग्राहक ने EMI नहीं चुकाई। बैंक ने नोटिस भेजे लेकिन कोई नहीं आया।

बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने लॉकर में रखे सोने की दोबारा जांच कराई। जांच में खुलासा हुआ कि लॉकर में रखा सारा सोना नकली था। बैंक ने फरवरी 2026 में कैंट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

15 आरोपियों पर नामजद FIR

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है। यह साफ है कि बैंक के अधिकृत वैल्यूअर ने ही दूसरों के साथ मिलकर यह सुनियोजित घोटाला किया।

दोनों वैल्यूअर सहित 15 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज हो गई है। पुलिस की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बैंक के लिए बड़ा सबक

यह मामला बताता है कि गोल्ड लोन में वैल्यूअर की भूमिका कितनी अहम होती है। जब वही व्यक्ति भ्रष्ट हो जाए जिस पर भरोसा किया जाता है, तो पूरा सिस्टम हिल जाता है। बैंकों को वैल्यूएशन प्रक्रिया में दोहरी जांच जरूर अपनानी चाहिए।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर क्रूज हादसा: पर्यटन, मौसम विभाग और प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

तिरंगे के अपमान पर युवा भड़के, जबलपुर में अमेरिका के झंडे की फाड़ी गई प्रतियां

जबलपुर में 6600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, 2 एमआर समेत 6 गिरफ्तार

आठ IPS और 66 RPS के तबादले, आईपीएस अनु बेनिवाल को जबलपुर लगाया

नकली सोना देकर लोन लिया

Tags:
  • जबलपुर
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • emi
  • गोल्ड लोन
  • नकली सोना देकर लोन लिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग