जबलपुर में उत्पात, तलवारों से किया हमला...एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

Amresh Kushwaha | Aug 22, 2024, 11:57 IST
Share
परिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
परिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

जबलपुर में दो परिवारों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक परिवार ने धारदार हथियार से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

जबलपुर में दो परिवारों के बीच झड़प ( Family Clash in Jabalpur ) हुई। इस झड़प में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग तलवार से एक गाड़ी को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें तलवार के वार से चोटें आई हैं। सभी घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला...

जबलपुर में घर के सामने बने रास्ते से निकलने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में इस झगड़े ने हिंसा का रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे गोरखपुर में अतुल सचान और उसके साथियों ने रास्ते में खड़ी गाड़ियों पर हमला किया। आवाज सुनकर विजय कुशवाहा का परिवार घर से बाहर निकला। ऐसे में अतुल और उसके साथियों ने उनपर ही हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए है।

अतुल पर पहले से ही दर्ज हैं कई मामले

अतुल पर पहले से कई गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। वह अवैध काम करता है, जिसमें गरीब लोगों के मकान पर कब्जा करने की धमकी देना और उनपर हमला करने जैसी घटनाएं शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतुल ने अवैध तरीके से एक बिल्डिंग बनाई है और किरायेदारों को रखा है। इसके साथ ही चोरी की बिजली का उपयोग करता है और नगर निगम को टैक्स नहीं दिया है, लेकिन निगम प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने

पुलिस को घटना की जानकारी देने के बावजूद, पुलिस ने इस मामले में शुरू में लापरवाही बरती और सिर्फ अपराधियों के नाम दर्ज किए। वहीं गोरखपुर हाथीताल के निवासियों का कहना है कि अतुल सचान और उनके साथियों द्वारा इस तरह की दहशत फैलाना पहली बार नहीं है, वह अक्सर ऐसा करके लोगों को डराता रहता है। गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार ने बताया कि अतुल सहित एक महिला और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर में उत्पात
  • riot in jabalpur
  • जबलपुर परिवारिक झड़प
  • Family Clash in Jabalpur
  • परिवारिक विवाद जबलपुर
  • Family Dispute in Jabalpur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती