भोपाल, इंदौर के बाद अब जबलपुर के स्कूल को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Neel Tiwari | Feb 18, 2025, 14:42 IST
BOMB IN SCHOOL
जबलपुर के सेंट ग्रेवियल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड जांच में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली...

जबलपुर के एक निजी स्कूल की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक अनजान मेल लाया जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में स्कूल को खाली कराया। साथ ही बच्चों को बैग के बिना ही घर रवाना कर दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड सहित जबलपुर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी।



ये खबर भी पढ़ें...

मेल से मिली धमकी

स्कूलों को लगातार आ रहे धमकी भरे मेल

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित स्कूल को बीते दिनों ऑफिशियल ईमेल आईडी पर तमिल भाषा में एक मेल आया था, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बम स्क्वाड और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा इस घटना के कुछ दिन पहले ही इंदौर के दो निजी स्कूलों में भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।



ये खबर भी पढ़ें..

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सेंट ग्रेवियल हायर सेकेंडरी स्कूल में बम की होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस सहित बम डिस्पोजल स्क्वाड ओर डॉग स्क्वाड के द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चों को बैग इसलिए नहीं ले जाने दिया क्योंकि सुरक्षा कारणों से बैग की भी जांच की जानी है। बैग में भी कोई संदिग्ध चीज होने की आशंका है, इसलिए बच्चों के बैगों की जांच की जा रही है। रांझी SDM के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर इसमें अफवाह फैलाने की आशंका नजर आ रही है।



बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की स्कूल की जांच

जबलपुर में बम डिस्पोजल स्क्वाड के प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद बम स्क्वाड ने स्कूल के तीनों फ्लोरो की ठोस जांच की गई है। इसके साथ ही स्कूल में छात्र-छात्राओं के छूटे हुए बैग की भी जांच की गई है, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और किस आईपी के जरिए यह ईमेल आया था साथ ही इसका पता लगाकर सायबर सेल की मदद से दोषियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें..

क्षेत्रीय विधायक मौके पर मौजूद

क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया कि सेंट ग्रेवियल स्कूल में बम होने की धमकी से भरा मेल आया था। जिसके बाद अफरा तफरी में बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर तुरंत बच्चों को घर भेजा गया। प्रशासन ने पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड को भेज कर स्कूल की तलाशी की जा रही है। उन्होंने बताया है कि, प्रशासन से इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगे उसके लिए भी कोई ठोस कदम उठाए जाने की भी पहल की जानी चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • भोपाल
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • latest news
  • रांझी थाना
  • bomb in school