प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह

Vikram Jain | Feb 08, 2025, 22:06 IST
Share
  prayagraj kumbh traffic jam chakghat vehicle restrictions
prayagraj kumbh traffic jam chakghat vehicle restrictions

जबलपुर-सिहोरा मार्ग पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, और चाकघाट में 28 किलोमीटर तक जाम लगा है। लोग आठ घंटे में 20 किलोमीटर की दूरी तय कर पा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं...

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान पर्व के दौरान देशभर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़े हैं। इस भीड़ का असर यातायात पर पड़ा है। हर घंटे सात से आठ हजार वाहन प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस कारण सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति यह है कि वाहनों की रेंगती गति से यात्रा करना पड़ रहा है, और 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लग रहा है। सीएम मोहन यादव के बाद अब कई अधिकारी ये कहते नजर आ रहे है महाकुंभ ना जाइए।

0f4b0bc9-4d5
0f4b0bc9-4d5


यहां पर लगा भारी जाम

जबलपुर-सिहोरा मार्ग पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, और चाकघाट में 28 किलोमीटर तक जाम लगा है। लोग आठ घंटे में 20 किलोमीटर की दूरी तय कर पा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इस स्थिति के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जाम की स्थिति जल्दी सुधरती नहीं दिख रही है।

इंदौर की एडिशनल आरटीओ की सलाह

इंदौर की एडिशनल आरटीओ अर्चना मिश्रा ने कहा है कि आप यदि प्रयागराज आने का विचार कर रहें है तो मेरी सलाह रहेगी आप 12 फ़रवरी के बाद ही जाइए। क्योंकि पूरा शहर पिछले तीन दिनों से अंदर एवं बाहर से भीषण जन दबाब एवं जाम से त्रस्त है। आप मिर्जापुर रूट या चित्रकूट रूट, कानपुर, लख़नऊ या जौनपुर किसी भी रूट से जाएंगे तो कम से कम 10 से 15 घंटे जाम में फंसे रहेंगे। हो सकता की समीपस्थ जिले से आपको वापस भी लौटा दिया जाए। शहर में आने के बाद आपको कम से कम 12 से 15 किलोमीटर पैदल यात्रा भी करनी पड़ेगी।

कटनी एसपी ने भी की अपील

प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगा भीषण जाम। कटनी एसपी ने श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर वापस लौटने की अपील की। एसपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। हर दिन देशभर भर से करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। इस दौरान बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज में यातायात प्रभावित हो रहा है। इधर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित रीवा के चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह कदम महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। इस रोक के कारण लगभग 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

जाम लगने के बाद जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यवस्था भी की है। शुक्रवार सुबह से ही वाहनों को धीमी गति से चलने की अनुमति दी जा रही थी, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके परिणामस्वरूप एक लंबा जाम लग गया है। रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और डीआईजी साकेत पांडे से भी संपर्क कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ 2025 : सीएम मोहन यादव ने लिया महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद

कटनी बायपास पर पुलिस तैनात

महाकुंभ जाने वाले वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मैहर, सतना तक लगे जाम के बाद कटनी बायपास पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। बायपास मार्ग पर कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय के साथ ही जवानों को नैतान किया गया है। पुलिस टीम वाहनों को रोकते हुए निर्धारित गति से आगे बढ़ने का काम कर रही है, जिससे जाम की स्थिति और बढ़ रही है। जैसे ही अमदरा के पास टोल नाका आता है, वाहनों को नियंत्रित संख्या में छोड़ा जा रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ: भारी भीड़ और जाम से हालात बिगड़े, एडिशनल आरटीओ की सलाह

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ और भीषण जाम के चलते एडिशनल आरटीओ अर्चना मिश्रा ने सलाह दी है कि 12 फरवरी के बाद ही प्रयागराज आने का विचार करें। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर 10-15 घंटे का जाम लग रहा है। मिर्जापुर, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ और जौनपुर जैसे रूट पर भी जाम की स्थिति गंभीर है। शहर में आने के बाद श्रद्धालुओं को 12-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। यह चेतावनी अर्चना मिश्रा ने अपनी फेसबुक वॉल पर जारी की है।
ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ के संदिग्ध रडार पर, CAA-NRC के प्रदर्शनकारियों की होगी जांच

महाकुंभ में पाकिस्तान से आए 68 हिंदू, कराची के महाराज को भी मिला वीजा



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी न्यूज
  • रीवा न्यूज
  • रीवा पुलिस
  • प्रयागराज न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • prayagraj mahakumbh 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच