जबलपुर में SDM को नंबर एक का तमगा, चौराहों पर लगे पोस्टर, जानें मामला

Jitendra Shrivastava | May 10, 2024, 18:50 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर की गोरखपुर तहसील को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए चौराहों पर लगे पोस्टरों से एसडीएम को भ्रष्टाचार में नंबर एक का तमगा दिया है। जिसमें एसडीएम गोरखपुर को रिश्वतखोर/चोर बताया गया है। यह पोस्टर परेशान जन मानस के सौजन्य से लगाए गए हैं...

जबलपुर में SDM को नंबर एक का तमगा

नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर के मुख्य चौराहों पर लगाए गए एसडीएम का पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुख्य सड़कों के ट्रांसफार्मर से लेकर दीवारों तक में चस्पा किए गए इन पोस्टरों पर गोरखपुर एसडीएम पंकज मिश्रा पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाते हुए गोरखपुर तहसील को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बताया गया है।

क्या पोस्टर के जरिए विरोध दर्ज करा रहा पीड़ित

एसडीएम पर आरोप लगाते इन पोस्टरों में सबसे पहले टेबल के नीचे से रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति दिखाया गया है। उसके बाद पोस्टर में भ्रष्टाचार में नंबर एक का तमगा भी गोरखपुर तहसील को दिया गया है। इसके नीचे एसडीएम गोरखपुर जबलपुर के आगे लाल अक्षरों से ईमानदार और काले अक्षरों से रिश्वतखोर/चोर लिखा हुआ है।

नहीं पता कौन लगा रहा पोस्टर

इस मामले में एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्हें इन पोस्टरों की जानकारी तो है, लेकिन यह पोस्टर कौन लगा रहा है और उसकी क्या समस्या है वह उनके सामने अब तक नहीं आई है। एसडीएम मिश्रा ने यह भी शक जताया कि कोई गैर कानूनी कारोबार करने वाला व्यक्ति भी ऐसा काम कर सकता है।

सवालों के घेरे में गोरखपुर तहसील

आपको बता दें कि गोरखपुर तहसील की कार्य प्रणाली लंबे समय से सवालों के घेरे में है। हाल ही में तहसील में लोकायुक्त ने दो बाबुओं को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। 'द सूत्र' ने यह खबर "तहसील में बिना रिश्वत नहीं होता काम" को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोकायुक्त की कार्यवाही में यह भी सामने आया था कि तहसीलदार का लिपिक रिश्वतखोरी में संलिप्त था और प्रार्थी के अनुसार उसे तहसीलदार ने ही लिपिक से मिलने के लिए कहा था। अब ऐसे में यही प्रतीत होता है कि इन पोस्टर्स को लगाने के पीछे इस तहसील कार्यालय से प्रताड़ित किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

अधिकारी की छवि को धूमिल करने का प्रयास : कलेक्टर

THESOOTR
THESOOTR

इस मामले में जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत है तो वह इसकी शिकायत मेरे समक्ष भी कर सकते हैं इस तरह पोस्टर लगाकर आरोप लगाना अधिकारी की छवि को धूमिल करने का प्रयास लग रहा है। अमूमन किसी व्यक्ति की मनमर्जी का कार्य न होने पर भी अधिकारी की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के कृत्य किए जाते हैं। इस मामले में एसडीएम गोरखपुर में पुलिस को शिकायत की है एवं पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Tags:
  • जबलपुर में SDM को नंबर एक का तमगा
  • एसडीएम का पोस्टर
  • गोरखपुर तहसील
  • एसडीएम पंकज मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग