जबलपुर में महिला से दरिंदगी, आरोपी ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

Sandeep Kumar | Jun 17, 2025, 18:00 IST
Woman raped three days
जबलपुर में एक आरोपी ने एक बच्चे की मां को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आरोपी ने एक बच्चे की मां को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने तीन दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल पीड़िता अपने 2 साल के बच्चे का इलाज कराने सास को लेकर अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के बेटे ने भी इस वारदात में उसका सहयोग किया था।



अंधेरे का फायदा उठाकर किया कार में रेप!

पीड़िता के मुताबिक उसका बेटा कुरकुरे खाने की जिद कर रहा था। इस दौरान आरोपी का बेटा विक्की कार में आया और उसे छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी विश्वनाथ ने अपने बेटे को उतार दिया। कुछ दूर आगे गाड़ी को ले गया। यहां अंधेरे का फायदा उठाकर कार के अंदर उसके साथ रेप किया। आरोपी विश्वनाथ उसके गांव का रहने वाला है।



ये खबर भी पढ़िए... मानसून ने 19 राज्यों में दस्तक दी, सोमवार को बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत



ये खबर भी पढ़िए... स्कूल में नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल, परिसर में पड़ा मिला बेसुध



तीन दिन तक किया रेप

आरोपी का मन नहीं भरा तो उसे वह एक खंडहरनुमा स्थान पर ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनादौन के नन्हे मेहगांव स्थित अपने मकान में ले जाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा।



ये खबर भी पढ़िए... तोमर बंधु की फाइनेंस कंपनी की आड़ में सूदखोरी का काला खेल बेनकाब



ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर बनेगा साइबर कमांडो का हब! ट्रिपल ITM यूनिवर्सिटी में बना ट्रेनिंग केंद्र



सास ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

इधर देर रात तक जब बहू घर नहीं पहुंची तो सास परेशान हो गई। इसके बाद बेटे के साथ थाने पहुंची और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान 3 दिन बाद आरोपी के चंगुल से भागकर पीड़िता जबलपुर पहुंची और महिला थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। वहीं इस मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आरोपी आरोपी फरार है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



एमपी हिंदी न्यूज | MP News





Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • रेप
  • एमपी हिंदी न्यूज