ग्वालियर बनेगा साइबर कमांडो का हब! ट्रिपल ITM विश्वविद्यालय में बना ट्रेनिंग केंद्र

Sandeep Kumar | Jun 17, 2025, 16:59 IST
Share
gwalior-cyber-commando-training
gwalior-cyber-commando-training

प्रशिक्षण प्राप्त साइबर कमांडो को साइबर अपराधों की जांच की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करने का कार्य सौंपा जाएगा। इससे चेन सिस्टम के तहत राज्य और देशभर में साइबर विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी...

MP News: केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर कमांडो की नई फौज तैयार करने की योजना बनाई है। इस दिशा में ग्वालियर को प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी है। मुरैना रोड स्थित ट्रिपल आइटीएम विश्वविद्यालय को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में चुना गया है। इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर के ट्रेनिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार ने संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनिंग के लिए जरूरी तकनीकी और शैक्षणिक सुविधाओं का मूल्यांकन किया। राज्य साइबर सेल की टीम ने भी निरीक्षण में भाग लिया

टीम ने किया संस्थान का निरीक्षण

I4C की टीम ने आईटीएम यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। I4C के ट्रेनिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय की तकनीकी सुविधाओं, साइबर लैब्स, पाठ्यक्रमों और फैकल्टी की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक की और ट्रेनिंग ढांचे पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल : एअर इंडिया की 5 दिन में दूसरी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

देशभर में I4C की बड़ी पहल

I4C यानी इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए की है। इसका उद्देश्य राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों को प्रशिक्षित करना है। इस पहल का मकसद एक संगठित नेटवर्क तैयार करना है, जो देशभर में साइबर सुरक्षा को सशक्त बना सके।

ये खबर भी पढ़िए...सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी

प्रशिक्षण के बाद काम करेंगे साइबर कमांडो

प्रशिक्षण प्राप्त साइबर कमांडो को साइबर अपराधों की जांच की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करने का कार्य सौंपा जाएगा। इससे चेन सिस्टम के तहत राज्य और देशभर में साइबर विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी। इससे डिजिटल अपराधों की रोकथाम प्रभावी हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़िए...नागपुर: भीलगांव में फार्मा कंपनी के बॉयलर विस्फोट से एक मजदूर की मौत, 6 घायल

ये खबर भी पढ़िए...पटाखा फैक्ट्री मालिक प्रदीप गोयल को HC से राहत, NGT का आदेश रद्द

गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

अरविंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। मंत्रालय की स्वीकृति मिलने पर ग्वालियर के इस संस्थान में साइबर कमांडो की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। यह न केवल ग्वालियर, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • साइबर कमांडो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा