स्कूल में नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल, परिसर में पड़ा मिला बेसुध
Harrison Masih | Jun 17, 2025, 17:15 IST
drunk teacher in school campus goes viral sarguja the sootr
उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला देव टिकरा में पदस्थ एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह स्कूल परिसर में शराब के नशे में बेसुध पड़ा हुआ नजर आ रहा है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक आचरण पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला देव टिकरा में पदस्थ एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह स्कूल परिसर में शराब के नशे में बेसुध पड़ा हुआ नजर आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... डिंडौरी में नशे में धुत शिक्षक की खुलेआम धमकी, आदिवासी हूं, प्रण करके आया हूं, आज डीएम को मारूंगा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक ने विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया था और स्वयं परिसर में शराब के नशे में बेसुध पड़ा था। विद्यालय में किसी भी प्रकार की शिक्षण गतिविधि संचालित नहीं हो रही थी। स्कूल परिसर में फैली अनुशासनहीनता और शिक्षक की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों ने ग्रामीणों को हैरान और नाराज़ कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... मंडला में शराब के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, क्लासरूम में पेशाब करने के बाद लोटता रहा, होगी सख्त कार्रवाई
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों के अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को इस स्कूल से निकालने और दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित करने की मांग की है।
एक अभिभावक ने कहा, “जहाँ शिक्षक ही इस प्रकार की हरकतें करें, वहाँ बच्चों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा? ऐसे माहौल में शिक्षा की बात करना बेमानी है।”
ये खबर भी पढ़ें... नशे में धुत ASI की रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक हरकत, TC ऑफिस के पास कर दिया घिनौना काम
घटना की सूचना शिक्षा विभाग और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन से संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्कूल बंद करवाने के लिए आंदोलन करेंगे।
यह मामला केवल अनुशासनहीनता का नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला है। जिस शिक्षक को जिम्मेदारी दी गई है, वही अपनी भूमिका से भटककर पूरे शिक्षा तंत्र की छवि खराब कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच
नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल | स्कूल में बेसुध मिला टीचर | सरगुजा न्यूज़ | sarguja drunk teacher | Sarguja News
ये खबर भी पढ़ें... डिंडौरी में नशे में धुत शिक्षक की खुलेआम धमकी, आदिवासी हूं, प्रण करके आया हूं, आज डीएम को मारूंगा
स्कूल में जड़ा ताला, परिसर में पसरा नशा
ये खबर भी पढ़ें... मंडला में शराब के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, क्लासरूम में पेशाब करने के बाद लोटता रहा, होगी सख्त कार्रवाई
अभिभावकों का फूटा गुस्सा, टीसी लेने की मांग
एक अभिभावक ने कहा, “जहाँ शिक्षक ही इस प्रकार की हरकतें करें, वहाँ बच्चों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा? ऐसे माहौल में शिक्षा की बात करना बेमानी है।”
ये खबर भी पढ़ें... नशे में धुत ASI की रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक हरकत, TC ऑफिस के पास कर दिया घिनौना काम
शिक्षा विभाग की कार्यवाही की मांग
समाज में शिक्षा के मूल्यों पर सवाल
ये खबर भी पढ़ें... दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच
नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल | स्कूल में बेसुध मिला टीचर | सरगुजा न्यूज़ | sarguja drunk teacher | Sarguja News
FAQ
- शिक्षक का नशे में धुत वीडियो किस जगह का है?
उत्तर: यह वीडियो छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला देव टिकरा का है, जहाँ शिक्षक स्कूल परिसर में शराब के नशे में बेसुध मिला। - क्या शिक्षक ने स्कूल बंद कर रखा था?
उत्तर: हाँ, वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शिक्षक ने स्कूल में ताला जड़ दिया था और शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप था। वह स्वयं स्कूल परिसर में ही नशे की हालत में पड़ा मिला। - इस घटना पर अभिभावकों की क्या प्रतिक्रिया रही?
उत्तर: घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए स्कूल से टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) माँगना शुरू कर दिया है। उन्होंने शिक्षक के निलंबन की भी मांग की है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari