MP के मंदिरों में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड का फरमान, ये कपड़े पहने तो नहीं दी जाएगी एंट्री
Rohit Sahu | Jul 07, 2025, 12:03 IST
mp news mandir dress code
जबलपुर शहर के कई मंदिरों में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड के निर्देश दिए गए हैं। हिंदूवादी संगठनों ने शहर के मंदिरों में ऐसे पोस्टर लगा दिए हैं।
जबलपुर के मंदिरों में अब जीन्स टॉप या वेस्टर्न कपड़े पहनकर जाने वालों को भगवान के दर्शन नहीं कर दिए जाएंगे। शहर के कई मंदिरों के बाहर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने भगवान के दर्शन के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। पोस्टर्स में साफ लिखा है कि भारतीय कपड़े पहनिए, वरना दर्शन बाहर से कीजिए। पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि मिनी स्कर्ट (Mini Skirt), क्रॉप टॉप (Crop Top), हाफ पैंट (Half Pant), फटी जींस (Ripped Jeans) और अन्य वेस्टर्न ड्रेस में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।
महाकाल संघ के जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि अब तक 30 से 40 मंदिरों में ऐसे पोस्टर लगाए जा चुके हैं। जल्द ही इन्हें शहर के अन्य मंदिरों में भी लगाया जाएगा। उनका कहना है, भारतीय संस्कृति की रक्षा महिलाओं के हाथों में है।
अधिवक्ता अंजना कुरलिया ने पोस्टर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि महिलाओं को क्या पहनना है, ये उनका व्यक्तिगत अधिकार (Personal Choice) है। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में बिना सिलाई वाले वस्त्र होते थे, जबकि आज सिलाई वाले कपड़े पहनना ईरानी परंपरा से आया है। इसलिए ड्रेस कोड की ये सोच कहीं न कहीं महिलाओं की आजादी पर सवाल खड़ी करती है।
यह भी पढ़ें...MP के इन शिव मंदिरों में ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो भक्तों के जीवन में बदलाव ला देती है
पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे संस्कृति बचाने का अच्छा कदम बताया। वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना की है। लोगों ने लिखा की हिंदूवादी संगठन धर्म के ठेकेदार बनकर महिलाओं की आजादी छीन रहे हैं। कई महिलाओं ने पूछा कि क्या भक्ति का रिश्ता अब स्कर्ट की लंबाई से तय होगा? या मंदिरों के बाहर अब धर्म के ठेकेदार फैशन इंस्पेक्टर बनकर बैठेंगे।
यह भी पढ़ें...पुरी में बहुड़ा यात्रा के साथ रथ यात्रा का हुआ समापन, श्रीमंदिर को लौटे भगवान जगन्नाथ
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मंदिर ने लागू किया ड्रेस कोड | MP News | मंदिर में प्रवेश से रोक | Jabalpur | मध्य प्रदेश
भारतीय संस्कृति आपको ही बचानी
पोस्टर महाकाल संघ और बजरंग दल (Bajrang Dal) द्वारा लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया कृपया मंदिर परिसर में भारतीय संस्कृति के अनुसार वस्त्र पहनकर प्रवेश करें। साथ ही महिलाओं से सिर ढकने की अपील की गई है। पोस्टर में आगे लिखा गया इसे अन्यथा न लें हमें भारतीय संस्कृति बचानी है।
40 मंदिरों के बाहर लगे पोस्टर
क्या पहनना है ये संस्कृति नहीं विवेक का विषय: महिला वकील
यह भी पढ़ें...MP के इन शिव मंदिरों में ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो भक्तों के जीवन में बदलाव ला देती है
पोस्टर लगने से सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें...पुरी में बहुड़ा यात्रा के साथ रथ यात्रा का हुआ समापन, श्रीमंदिर को लौटे भगवान जगन्नाथ
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
मंदिर ने लागू किया ड्रेस कोड | MP News | मंदिर में प्रवेश से रोक | Jabalpur | मध्य प्रदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari