जबलपुर: अवैध मिट्टी की खदान में दब गए मजदूर, तीन की मौत

Sandeep Kumar | Jun 05, 2024, 16:24 IST
Share
of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-05T162038.311.jpg
अवैध मिट्टी की खदान में दब गए मजदूर तीन की मौत

गोसलपुर में बरने नदी के किनारे एक अवैध मिट्टी खदान उस समय धसक गई जब मजदूर उसमें काम कर रहे थे। इस दौरान मजदूरों में से एक महिला की मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है वहीं एक व्यक्ति अब भी लापता है।

नील तिवारी @ Jabalpur. जबलपुर में नर्मदा सहित अन्य सभी नदियों के किनारे अवैध रेत उत्खनन का खेल बदस्तूर जारी है । इसके साथ ही नदियों के आसपास के मैदानों से ईंट बनाने के लिए मिट्टी का भी अवैध उत्खनन किया जाता है। जिसे काबू करने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। बुधवार यानी आज 5 जून की सुबह एक ऐसी ही अवैध मिट्टी खदान के धस जाने से 3 मजदूर की मौत हो गई। घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है।

यहां मजदूर बरने नदी के किनारे खदान से मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे। लालच के चलते इस अवैध खदान को संचालित करने वाले दबंगों ने इतना गहरा गड्ढा कर दिया था किया खदान मजदूर के लिए मौत का कुआं बन चुकी थी। मजदूरों के काम करने के दौरान एकाएक यह खदान ढह गई। मिट्टी के टीलों के नीचे दबने से मजदूर मनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 25 वर्षीय राजकुमार खटिक और 35 साल के मुकेश बसोड़ की भी मृत्यु हो गई

लंबे समय से दबंग कर रहे अवैध खनन

ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में दबंगों के द्वारा लंबे समय से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों सहित सरपंच ने भी एसडीएम तक को की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसडीएम सहित कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कभी भी मौके पर नहीं पहुंचा और इस कारण ही इस अवैध खदान में आज एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

e9c33a93-825
e9c33a93-825

आपको बता दें कि जबलपुर में सिहोरा ,बरगी, गौर, बरेला जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रेत और मिट्टी का उत्खनन होता है। प्रशासन के द्वारा इस पर कार्यवाही भी की जाती है पर इन खदानों को संचालित कर रहे आका हमेशा कार्यवाही से बच जाते हैं और उनके कर्मचारियों पर मामला कायम कर जवाबदारी की इतिश्री कर ली जाती है और यह दबंग दूसरे दिन से ही वहां पर दोबारा अवैध उत्खनन शुरू कर देते हैं। यह अवैध खदानें पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचा ही रही थी। पर अब यह इंसानों के लिए भी जानलेवा बन रही हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • अवैध रेत उत्खनन
  • खदान में दब गए मजदूर
  • कटरा रमखीरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती