जय विलास पैलेस के जिस रानी महल में बसता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल, उसमें आया कितना बिल!
thesootr की पड़ताल में सामने आया है कि जयविलास पैलेस में होटल उषा को छोड़कर कुल 21 बिजली कनेक्शन हैं। कल आपने इनमें से 10 कनेक्शनों की कहानी पढ़ी थी। आज हम आपको बाकी बचे 11 कनेक्शनों के बिजली बिल और उनसे जुड़ी पूरी कहानी बताएंगे।
पहली स्टोरी आप दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं
कनेक्शन नंबर 11- ***3113
म्यूजियम का कनेक्शन और एक साल का बिल 10 रुपए 29 पैसे!
यह कनेक्शन द एडमिनिस्ट्रेटर के नाम से है। इसका पता-एच एस महाराजा जीवाजीराव सिंधिया, जय विलास पैलेस, म्यूजियम जय विलास पैलेस के नाम से है। यह स्थाई (परमानेंट), व्यावसायिक कनेक्शन 26 नवंबर 1997 को लगा था। यह थ्री फेस कनेक्शन म्यूजियम का है। इसका तीन किलोवॉट विद्युत लोड स्वीकृत है।
अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पिछले एक साल में इस कनेक्शन पर जीरो यूनिट विद्युत खपत दर्ज की गई है। इसकी डेली एवरेज बिजली खपत जीरो यूनिट है और बिल राशि 10 रुपए 29 पैसे है।
यहां आपको बता दें कि जयविलास पैलेस के इस म्यूजियम को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 500 रुपए का टिकट लेना पड़ता है। अगर आप कैमरा ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए 50 रुपए अलग से देने होते हैं। म्यूजियम में एमआईजी कंपनी का बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर ****762000 है। इस कनेक्शन का बिजली बिल हर महीने जारी किया जाता है।
कनेक्शन नंबर-12- ***3427
ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार ने एक साल में जलाई सिर्फ 360.383 यूनिट!
यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी, जयविलास परिसर, एचएस पचौरी के नाम पर है। इसका पता रानी महल, जयविलास परिसर, ग्वालियर दर्ज है। इसी रानी महल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवार रहता है। यह स्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन 18 फरवरी 2017 को लिया गया था। इस पर पंखे और बिजली के अन्य उपकरण चलाने के लिए 5 किलोवॉट का लोड स्वीकृत है। यहां स्मार्ट मीटर भी लगा हुआ है। खास बात यह है कि दिसंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच इस कनेक्शन पर कुल 360.383 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई है।
कनेक्शन नंबर 13- ***8403
12 महीनों में जीरो खपत का बिल
यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी के नाम पर है। इसका पता ग्रुप ऑफ 15 ट्रस्ट्स, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे एक साल में इस कनेक्शन पर एक भी यूनिट बिजली खर्च नहीं हुई। सभी 12 महीनों के बिल में बिजली की खपत जीरो दर्ज है। इसके बावजूद पूरे साल में कुल 1,134 रुपए का बिल आया। बिल जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर काफी पुराना बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर ***3467 है।
कनेक्शन नंबर 14- **9352
एक साल में जली 147 यूनिट बिजली
यह कनेक्शन THE ARVASA OFFICER के नाम से है। इसका पता शांति निकेतन रामबाग, जय विलास पैलेस ग्वालियर के नाम से बिल में दर्ज है। इस स्थाई घरेलू, थ्री फेस कनेक्शन को एक जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर तीन किलोवॉट विद्युत लोड स्वीकृत है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पिछले 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल बिजली खपत 147 यूनिट आई है। इसकी पिछले 12 महीनों में कुल बिल राशि 3528 रुपए आई है। इस कनेक्शन पर एलएंडटी कंपनी का मीटर लगा हुआ है, जिसका सीरियल नंबर-**5180 है।
कनेक्शन नंबर 15- **9792
सालभर का बिल सिर्फ 947 रुपए
यह बिजली कनेक्शन एमपी सिंह सेक्रेटरी के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता हिज हाईनेस (एचएच) द महाराजा सिंधिया, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 8 मई 1991 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 2 यूनिट बिजली खर्च हुई। इस दौरान कुल 947 रुपए का बिजली बिल आया। बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था और इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी काफी पुराना बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर SEMS***2000 है।
कनेक्शन नंबर 16- ***9825
एक साल का बिल सिर्फ 1092 रुपए
यह बिजली कनेक्शन THE OFFICER के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता THE ARAYRSH DEPTT PALACE, JAI VILASH, LASHKHAR, GWALIOR दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 28 नवंबर 1977 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 846 यूनिट बिजली खर्च हुई। इस दौरान कुल 1,092 रुपए का बिजली बिल आया। बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था और इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ELYMER ****2000 है।
कनेक्शन नंबर 17- **0806
12 महीनों में जली केवल दो यूनिट बिजली
यह बिजली कनेक्शन चीफ सेक्रेटरी टू श्रीमंत एचएच (हिज हाईनेस) महाराजा के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता सिंधिया जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 31 जुलाई 2015 को लगाया गया था। इस पर 1 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 2 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इसके बावजूद एक साल में कुल 4,163 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 13 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर AEW कंपनी का बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर **1244 है।
कनेक्शन नंबर 18- ****2265
सालभर की बिजली खपत 846 यूनिट
यह बिजली कनेक्शन THE OFFICER ARYASH के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता दरबार हॉल, जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 846 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 1,686 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी काफी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ELYMER***862000 है।
कनेक्शन नंबर 19-**3251
सालभर का बिजली बिल केवल 1270 रुपए
यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता ग्रुप ऑफ 15 ट्रस्ट्स, जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 916 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 1,270 रुपए का बिजली बिल आया। आखिरी बिल की तारीख 10 अगस्त 2026 दर्ज है, जबकि इसे जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर ELYMER कंपनी का पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ***1383 है।
कनेक्शन नंबर 20- ***3898
सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड: खपत एक यूनिट
यह बिजली कनेक्शन सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता ईस्ट विंग, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 1 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इसके बावजूद एक साल में कुल 1,099 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर काफी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर HPL**962000 है।
कनेक्शन नंबर 21- **2635
जीवाजीराव ट्रस्ट: छह महीने में जली सिर्फ 1141 यूनिट
यह बिजली कनेक्शन जीवाजीराव ट्रस्ट के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता जयविलास पैलेस कैंपस, लश्कर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 19 जुलाई 2023 को लगाया गया था। इस पर 4 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।
अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे एक साल में इस कनेक्शन पर कुल 1,141 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 33,911 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 11 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर AVON कंपनी का पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ***8682 है।
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम क्यों नहीं ले रही एक्शन
चेकिंग के दौरान ये चीजें देखी जाती हैं-
1-उपभोक्ता मीटर बाईपास करके बिजली चोरी तो नहीं कर रहा है?
2-मीटर में कोई खराबी तो नहीं है या उसमें सर्किट आदि तो नहीं लगा हुआ है?
3-उपभोक्ता अलग से तार डालकर तो बिजली चोरी नहीं कर रहा है?
4-उपभोक्ता अपनी सर्विस लाइन को बाईपास करके तो चोरी नहीं कर रहा है?
5-किसी दूसरे व्यक्ति के कनेक्शन या सर्विस लाइन में तार डालकर तो बिजली चोरी नहीं कर रहा है?
यह खबर क्यों जरूरी है:
बिजली एक सार्वजनिक सेवा है और इसके नियम हर उपभोक्ता पर बराबर लागू होते हैं। संविधान का अनुच्छेद 14 कानून के सामने समानता की गारंटी देता है। आम उपभोक्ता का बिल भी इसी व्यवस्था से बनता है। ऐसे में बड़े और रसूखदार परिसरों के बिल भी उतनी ही पारदर्शिता मांगते हैं। यह खबर दिखाती है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड से जवाबदेही के सवाल कैसे उठते हैं। जवाब देना बिजली कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
Legal Disclaimer:
खबर प्रकाशन से पहले thesootr ने सभी दस्तावेजों की अच्छे से जांच की है। हमारे पास दस्तावेज उपलब्ध हैं, लेकिन गोपनीयता का सम्मान करते हुए हम किसी भी डाक्यूमेंट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
सभी जरूरी पक्षों से फोन और ईमेल के माध्यम से उनका पक्ष वर्जन के लिए मांगा गया था, जब पर्याप्त समय बीतने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया तो उनके उनके पक्ष के बिना ही खबर प्रकाशित की जा रही है।
जब भी कोई अपना वर्जन देगा, हम सहर्ष खबर में शामिल करेंगे।
Editor, thesootr
FAQ:
- जय विलास पैलेस म्यूजियम का सालभर का बिजली बिल कितना है?
बिल रिकॉर्ड के मुताबिक, सालभर का बिल 10 रुपए 29 पैसे है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक इस पर जीरो यूनिट खपत दर्ज हुई। यह तीन किलोवॉट का व्यावसायिक कनेक्शन है। - रानी महल ग्वालियर में पिछले एक साल में कितनी बिजली खपत दर्ज हुई?
दिसंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच 360.383 यूनिट खपत दर्ज हुई। इस कनेक्शन पर पांच किलोवॉट लोड स्वीकृत है। यहां स्मार्ट मीटर लगा है। - जय विलास पैलेस परिसर में सबसे बड़ा बिल किस कनेक्शन का है?
जीवाजीराव ट्रस्ट के कनेक्शन का बिल सबसे बड़ा है। 12 महीनों में इसकी बिल राशि 33911 रुपए दर्ज है। इस पर 1141 यूनिट खपत दर्ज हुई।