जयस के संस्थापक महेंद्र कन्नौज ने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन
Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2024, 20:07 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। जयस के संस्थापक महेंद्र कन्नौज अपने साथियों के साथ बीजेपी परिवार में शामिल हुए हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है...
BHOPAL. बीजेपी ने जयस में सेंध लगा दी है। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन यानी यानी जयस के संस्थापक महेंद्र कन्नौज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार, 19 जुलाई को बीजेपी दफ्तर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में महेंद्र ने अपने एक दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। बीजेपी नेताओं ने कन्नौज को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभवों का लाभ बीजेपी को मिलेगा। हम मिलकर देश-प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। जयस के संस्थापक महेंद्र कन्नौज अपने साथियों के साथ बीजेपी परिवार में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि हमने पहले मध्यप्रदेश में सरकार बनाई और फिर सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है।
सीएम ने कहा, बीते समय में जनता-जनार्दन के बीच बीजेपी की पैठ और गहरी हुई है। हम राष्ट्रवादी सोच के नेताओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। महेंद्र कन्नौज ने जयस में विभिन्न पदों पर काम किया है और उनके अनुभव का लाभ बीजेपी को मिलेगा। आने वाले समय में हम मिलकर आदिवासियों समेत प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम में महेंद्र कन्नौज ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी का सदस्य बन गया हूं, जिस पर सारी दुनिया भरोसा करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी जननायकों का सम्मान किया है। आदिवासी संस्कृति को सहेजने का काम किया है। अब हम सभी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद सदस्य गोकुल गिरवाल, सरपंच चिंटू गिरवाल, भूरेसिंह गिरवाल, राजू कटारे, रामेश्वर, धर्मेन्द्र, लक्ष्मण गिरवाल, जितेन्द्र कटारे, महेश दांगी, राजेन्द्र कटारे, प्रकाश गुर्जर सहित कई समर्थक शामिल हैं।
कन्नौज के अनुभव का लाभ मिलेगा
महेंद्र बोले- मुझे खुशी है...
कन्नौज के साथ इन नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA