जाम सांवली मंदिर : यहां विराजित प्रतिमा की नाभि से निकलता है पानी, जानें क्या हैं मूर्ति के चमत्कार
Ravi Singh | Aug 10, 2024, 18:54 IST
Jamsanwali Temple Ram Bhakta
जाम सांवली वह स्थान है जहां सभी की नैया पार लगी है। हनुमान जी के समीप प्रांगण में मानसिक रोगी और भक्तों की हाजरी लगती है, और सभी की मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि यह वह स्थान है जहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटा है।
Jamsavli Mandir : कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्ही, हनुमान तुम्हारा क्या कहना...श्री राम भक्त हनुमान को कलयुग का देवता माना जाता है। हनुमान जी अपने भक्तों से बहुत जल्द खुश हो जाते हैं। अपने भक्तों के सभी संकट को पल भर में दूर कर देते हैं, इसलिए कलयुग के देव हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। देश में हनुमान जी के लाखों मंदिर हैं, लेकिन छिंदवाड़ा के जाम सांवली में हनुमान जी का ऐसा चमत्कारी मंदिर है जो किसी रहस्य से कम नहीं। मंदिर में आने के बाद सभी को अपने रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
जाम सांवली मंदिर की सबसे खास बात यह है कि हनुमान जी यहां विश्राम अवस्था में विराजित हैं। मंदिर में हनुमान जी निद्रा अवस्था में विराजमान हैं। मूर्ति कहां से आई और इसकी स्थापना किसने की है इसका कोई प्रमाण मिलता। मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। हनुमान जी की नाभि से जलधारा बहती रहती है।
मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा एक विशाल पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम अवस्था में है। माना जाता है कि जब रावण के पुत्र इंद्रजीत से युद्ध में लक्ष्मण घायल हो गए थे। तब हनुमान जी को संजीवनी बूटी लेने गए थे और वापस आते समय हनुमान जी ने यहां विश्राम किया था।
![Jamsavli hanuman Mandir madhya pradesh India way from Chhi… | Flickr]()
हनुमान जी की मूर्ति की नाभि से एक जलधारा से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। लोगों का मानना है कि नाभि से निकलने वाले पानी को पीने के बाद भूत प्रेत बाधा मानसिक विकार जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है।
मान्यता है कि हनुमान जी की मूर्ति की नाभि से जो जल बहता रहता है वह बहुत ही चमत्कारी पानी है। इस जल में त्वचा और मानसिक रोगों को ठीक करने की चमत्कारी शक्ति है। मंदिर में बीमार लोग तब तक रहते हैं जब तक वो ठीक नहीं होते। बीमार व्यक्ति को कोई भी दवा नहीं दी जाती है।
जाम सांवली वह स्थान है जहां कइयों की नैया पार लगी है। हनुमान जी के समीप प्रांगण में मानसिक रोगी समेत कइयों की हाजरी लगती है, और सभी की मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि यह वह स्थान है जहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटा है।
यहां है
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जाम सांवली मंदिर है। मंदिर लगभग 100 साल पुराना यह मंदिर लगभग 22 एकड़ भूमि पर बना है। मंदिर में रोज हजारों भक्त हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की संख्या बढ़ जाती है।
![ravi kushwah]()
हनुमान जी की नाभि से जलधारा बहती है
हनुमान जी ने यहां किया था विश्राम
Jamsavli hanuman Mandir madhya pradesh India way from Chhi… | Flickr
भूत–प्रेत से मिलती है मुक्ति
रोगों से मुक्ति मिलती है
कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता
यहां है जामसांवली हनुमान मंदिर
ravi kushwah
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA