जीतू ने नए CM को दी चेतावनी, बोले- लाड़ली बहनों को देने पड़ेंगे 3000 रु., BJP का घोषणा पत्र पूरा करवाना ही मेरी प्राथमिकता
Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
जीतू ने नए CM को दी चेतावनी, बोले- लाड़ली बहनों को देने पड़ेंगे 3000 रु., BJP का घोषणा पत्र पूरा करवाना ही मेरी प्राथमिकता
जीतू पटवारी आज मंगलवार 19 दिसंबर को भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद भोपाल के लिए रवाना हुए।
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों में बड़े बदलाव किए गए हैं। जहां बीजेपी ने 18 साल से लगातार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को बाहर का रास्ता दिखाया और मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया, वहीं करारी हार के बाद कांग्रेस में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां पांच साल से ज्यादा समय तक पीसीसी चीफ रहे पूर्व सीएम कमलनाथ को बाहर कर दिया वहीं उनकी जगह पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
जीतू का लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान
जीतू पटवारी विधायक का चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी ने उनमें और लोकसभा संभावनाएं देखते हुए उन्हें प्रदेश का पार्टी का मुखिया बनाकर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। जीतू पटवारी आज मंगलवार 19 दिसंबर को भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद भोपाल के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते उनका जोरदार स्वागत हुआ। देवास में उन पर बुलडोजर से फूल बरसाए। भोपाल पहुंचने के बाद जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
3 हजार देने के लिए हम सीएम को मजबूर करेंगे
जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र 2 पटरियों की तरह होता है एक सत्ता और दूसरा विपक्ष। दोनों में ही सेवा करना होता है, एक सत्ता में रहकर और एक विपक्ष में रहकर। बीजेपी ने जो वादे किए हैं उनको पूरा करवाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमारे शिवराज भैया ने 3 हजार का वादा किया, अब वो तो है नहीं, लेकिन जीतू भैया आ गया है, और जो नया सीएम अब आया है उनको 3 हजार देने के लिए हम मजबूर करेंगे।
मुख्यमंत्री और विपक्ष का नेता दोनों मालवा से, याद दिलाता रहूंगा: जीतू
जीतू ने कहा कि सीएम और विपक्ष का प्रदेश अध्यक्ष दोनों मालवा से हैं, वो सत्ता में रहें और मैं विपक्ष में बैठकर घोषणा पत्र याद दिलाता रहूंगा। मेरी प्राथमिकता हमें मिलने वाले 40% वोट को बढ़ाकर 51% करने की है। पूरे रास्ते जिस तरह का स्नेह मुझे मिला है उससे मैं अभिभूत हूं। मेरी 3 प्राथमिकताएं रहेंगी, कांग्रेस का 51% वोट शेयर हो जाए, लोकसभा में कांग्रेस की सीटें बढ़े और बीजेपी को उनका घोषणा पत्र पूरा करना पड़े। 3 हजार गेहूं और 3100 धान का एमएसपी करना ही पड़ेगा। 450 का गैस सिलेंडर करना होगा।

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग