लड़कियों के छोटे कपड़े क्यों देखते हैं बीजेपी नेता, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जीतू का पलटवार

Rohit Sahu | Published:
Share
kailash vijayvargiya contrivercial statement on cloth
kailash vijayvargiya contrivercial statement on cloth

जीतू पटवारी ने सिंधिया और उनके साथ बीजेपी में गए नेताओं को बाराती घोड़ा बताया है। जीतू पटवारी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कपड़े वाले बयान पर भी तंज कसा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के 2 बड़े नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मंत्री विजयवर्गीय के बच्चियों के कपड़ों को लेकर दिए बयान पर जीतू ने घेरा। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए उन्हें बाराती घोड़ा कहा।

कौन हैं घोड़े? बीजेपी को ही नहीं पता: पटवारी

पटवारी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के ‘घोड़ा’ बयान से भाजपा को इतनी परेशानी है कि वे यह तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि किसे घोड़ा कहा गया है। उन्होंने चुटकी ली कि शायद भाजपा को अपना चेहरा पहचानने में दिक्कत हो रही है। दरअसल सिंधिया ने राहुल गांधी के घोड़े वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कांग्रेस नेता दिव्यांग जनों का अपमान कर रहे हैं। इस पर अब जीतू ने जवाब दिया है।

बेटियों के कपड़े क्यों देखते हैं बीजेपी नेता: पटवारी

कैलाश विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान पर पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के नेता बच्चियों के कपड़े क्यों देखते हैं? उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले नरोत्तम मिश्रा भी बच्चियों के कपड़ों पर ऐसी ही टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ये किस मानसिकता की पार्टी है, जहां नेता महिलाओं की कपड़े पहने को लेकर बयान देते रहते हैं?

कपड़ों को लेकर ये बोल गए थे कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के कपड़े पहनने पर विवादित बयान दिया। बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि भारत में सुंदरता का मापदंड अलग है, जहां महिलाओं के अच्छे कपड़े पहनने और श्रृंगार को सराहा जाता है।

विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं को सुंदर माना जाता है। मैं इससे सहमत नहीं। कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे पसंद नहीं हैं।

बता दें 2 साल पहले भी विजयवर्गीय महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। ये बयान ऐसे वक्त में आया जब देश में महिलाओं सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी बड़े बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं और उनके नेता कपड़ों से महिलाओं का सम्मान को नाप रहे हैं।

यह भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो

पटवारी ने ट्रंप को जवाब देने को लेकर केंद्र को घेरा

पटवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बार-बार भारत को लेकर सीजफायर के दावे पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी का बयान ओछा है, तो ट्रम्प का बयान क्या है? भारत माता का अपमान सहा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ी तो सिर कटाकर भी सम्मान बचाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा हक है।

यह भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | Kailash Vijayvargiya

Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • जीतू पटवारी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल