मंत्री तुलसी सिलावट पर बोले जीतू पटवारी-वह झूठ बोलते हैं, चार दिन में पेट्रोल पंप हो जाएंगे बंद
Indore. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार 13 मार्च को सांवेर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर पर बैठकें ली। इसी दौरान उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट को घेरा। एक बार उनकी एक्टिंग करके हिलते हुए दिखाया। इसके बाद कहा कि पहले तो वह सीधे खड़े ही नहीं होते, ये उं, वो, ओ ये करते हैं।
महिला बोली मैं कॉलर पकड़ने को तैयार
फिर जीतू पटवारी ने एक महिला से पूछा क्यों दीदी वह झूठ बोलते हैं या नहीं। इस पर महिला ने कहा कि मैं उनकी कॉलर पकड़ने तक को तैयार रहती हूं। कालिंद गोल्ड की मैं ऐसी लेडी ऐसी हूं, जो मजबूती से हजारों के बीच भी खड़ी रहती हूं। जब भी वह आते हैं वह बेवकूफ बनाकर जाते हैं। आज मंदिर बनवाउंगा दीदी, लाइट की समस्या का तो समाधान मेरे पास नहीं ही दीदी ये बोलकर वह जाते हैं। अधिकारी भी सभी चोर है, हमे बिजली बिल ज्यादा आते हैं, अमीरों से कोई वसूली नहीं होती है।
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन
चार दिन में पेट्रोल पंप बंद होने लग जाएंगे: पटवारी
वहीं पटवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन में लगवा दिया है। जब महंगाई की बात करो तो कहते हैं कट्टर हिंदू बनो, जब स्वास्थ्य की बात करो, दवाई महंगी हो रही है तो फिर कहते हैं मुसलमानों से नफरत करो। जब देश, परिवार का कोई सवाल करते हैं तो पीएम, आरएसएस नफरत फैलाने की बात करते हैं। पटवारी बोले चार दिन में पेट्रोल पंप बंद होने लग जाएंगे, पेट्रोल पंपों पर लाइन लगने जाएगी, तब भी कहेंगे पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अभी यूरिया की कह रहे थे कोई कमी नहीं है। लेकिन लाइन लग रही थी और लोग मर गए।
इंदौर हाईकोर्ट में धार एडीएम संजीव केशव पांडे तलब, SDM रहते कांग्रेस कार्यकर्ता को भेजा था जेल
इंदौर में अवंतिका गैस का संकट: इंडस्ट्री और कमर्शियल पर लगाया 80 फीसदी खपत का फार्मूला
इस बैठक के लिए पहुंचे थे पटवारी
पटवारी ने सांवेर क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति कार्यकर्ता सम्मेलन किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीन बोरासी के साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यह सम्मेलन कांग्रेस को मजबूत बनाने और आगे की रूपरेखा बनाने, जनहित के मुद्दे और कैसे उठाने हैं इसके लिए हुए।