नौकरी दिलवाने के नाम रूममेट ने की ठगी, डेढ़ लाख में दिया फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, ऐसे हुआ खुलासा
Aman Vaishnav | Feb 04, 2026, 16:45 IST
job fraud sehore pwd fake appointment letter
सीहोर जिले में एक युवक के साथ उसके रूममेट ने नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी रूममेट ने पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से पैसे ले लिए।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बदले में पीड़ित से डेढ़ लाख रुपए ले लिए। इसके बाद उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान पीड़ित ने अपनी कहानी सुनाई। इस दौरान ऑफिस में मौजूद सभी अधिकारी हैरान रह गए। पीड़ित ने बताया कि उसने रूम पार्टनर पर भरोसा कर अपनी पूरी जमा-पूंजी उसे दे दी थी। रूम पार्टनर ने धोखाधड़ी करते हुए उसका पैसा हजम कर लिया। इस घटना की जानकारी मंगलवार 3 फरवरीको मीडिया के सामने आई।
![fed458c2-28c]()
रूममेट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। ये मामला ग्राम बमुलिया का है, जहां पीड़ित विशाल परमार अपने रूम पार्टनर अरविंद वर्मा के साथ किराए के कमरे में रहता था। पीड़ित विशाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि अरविंद खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसे ठगने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी रूममेट था इसलिए भरोसे में आकर जब-जब आरोपी पैसे की मांग करता विशाल उसे पैसे देता रहा ताकि एक दिन वो सरकारी नौकरी पा सके। पीड़ित के मुताबिक, 5 जनवरी 2025 को उसने 70 हजार रुपए नकद दिए और 7 फरवरी को यूपीआई से 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे।
25 अप्रैल 2025 को जालसाज अरविंद ने विशाल के मोबाइल नंबर पर लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजा। इस लेटर पर अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश की सील भी लगी हुई थी। विशाल ने यह लेटर देखकर अप्रैल महीने में बाकी के पैसेभी चुकता कर दिए थे।
जब पीड़ित ने अपॉइंटमेंट लेटर लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के लिए पहुंचा, तो वहां उसे अपॉइंटमेंट लेटर की सच्चाई का पता चला। अधिकारियों ने उस लेटर को फर्जी बताया। विशाल ने जालसाज से सवाल किया, तो उसे गुमराह करके कई दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए। ठगी का एहसास होते ही विशाल ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए... क्राइम न्यूज: एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट आम आदमी नहीं औद्योगिक घरानों का बजट, बैज बोले- छत्तीसगढ़ के साथ की गई ठगी ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती फिर कराए ट्रांसफर सीहोर न्यूज : विधानसभा में लगा सवाल तब मिली सीहोर के 2 हजार श्रमिकों की मजदूरी
सुनवाई के दाैरान हैरान रह गए अधिकारी
fed458c2-28c
कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा
आरोपी रूममेट था इसलिए भरोसे में आकर जब-जब आरोपी पैसे की मांग करता विशाल उसे पैसे देता रहा ताकि एक दिन वो सरकारी नौकरी पा सके। पीड़ित के मुताबिक, 5 जनवरी 2025 को उसने 70 हजार रुपए नकद दिए और 7 फरवरी को यूपीआई से 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे।
25 अप्रैल 2025 को जालसाज अरविंद ने विशाल के मोबाइल नंबर पर लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजा। इस लेटर पर अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश की सील भी लगी हुई थी। विशाल ने यह लेटर देखकर अप्रैल महीने में बाकी के पैसेभी चुकता कर दिए थे।
ऐसे हुआ खुलासा
4d0a8019-124
ये खबरें भी पढ़िए... क्राइम न्यूज: एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट आम आदमी नहीं औद्योगिक घरानों का बजट, बैज बोले- छत्तीसगढ़ के साथ की गई ठगी ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती फिर कराए ट्रांसफर सीहोर न्यूज : विधानसभा में लगा सवाल तब मिली सीहोर के 2 हजार श्रमिकों की मजदूरी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA