कार्तिकेय और अमानत ने लिए सात फेरे, शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन

Vikram Jain | Published:
jodhpur shivraj son kartikeya singh amanat bansal wedding
jodhpur shivraj son kartikeya singh amanat bansal wedding
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। सात फेरों के बाद शिवराज सिंह ने बेटे और बहू आठवां वचन दिलाया। जानें क्या रहा आठवां वचन....

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल विवाह के बंधन में बंध गए हैं। यह भव्य शादी जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन में संपन्न हुई, जहां परिवार, राजनीतिक हस्तियों और उद्योगपतियों का जमावड़ा देखने को मिला। इस शादी की खास बात थी ‘आठवां वचन’, जिसमें नवविवाहित जोड़े ने प्रकृति की सेवा करने का संकल्प लिया।



विवाह के बंधन में बंधे कार्तिकेय और अमानत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शादी में राजनीतिक चेहरों समेत कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। परिवार और मित्रों के बीच हुई इस शाही शादी में पारंपरिक रस्मों को पूरी गरिमा के साथ निभाया गया।



ये खबर भी पढ़ें....



विवाह के बंधन में बंधे कार्तिकेय और अमानत, बेटे की शादी में सिंधिया के साथ नाचे शिवराज



सात फेरे के बाद बेटे-बहू को आठवां वचन

शादी की सबसे खास बात रही आठवां वचन, जो शिवराज सिंह चौहान ने बेटे और बहू को खुद दिलाया। आमतौर पर शादी में सात फेरे होते हैं, लेकिन शिवराज सिंह ने बेटे कार्तिकेय और बहू को आठवां वचन दिलाया। सात फेरे पूरे होने के बाद पिता शिवराज ने आठवां वचन दिलाया। इस वचन प्रकृति की सेवा और पौधरोपण का था। उन्होंने बहू और बहू से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ समेत अन्य शुभ अवसर पर पौधरोपण का वचन दिलाया।


साथ ही नवविवाहित जोड़े ने प्रकृति की सेवा का संकल्प लिया।



शिवराज सिंह ने किया शेयर वीडियो

विवाह और सात फेरे संपन्न होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा –



छोटे बेटे ने भी निभाया यह संकल्प

यह पहली बार नहीं है जब चौहान परिवार ने इस पहल को अपनाया है। इससे पहले भी शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल चौहान और बहू पत्नी रिद्धी की शादी के दौरान आठवां वचन लिया था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद उन्होंने भोजन करने से पहले पौधारोपण कर इस वचन को निभाने की शुरुआत की थी।



ये खबर भी पढ़ें....



बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान



वर-वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं

जोधपुर में आयोजित इस शाही शादी में शादी में राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इनमें परिवार के नजदीकी लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए थे। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के शादी में शामिल लोगों ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।



ये खबर भी पढ़ें....



शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख



शादी का आयोजन और पारंपरिक रस्में

तीन दिन तक चला जश्न: शादी समारोह तीन दिनों तक चला, जिसमें संगीत, मेहंदी और पारंपरिक रिवाज निभाए गए।



उम्मेद भवन का भव्य शादी समारोह: ऐतिहासिक उम्मेद भवन में शादी की रस्में पूरी की गईं, जिसमें राजस्थानी और पारंपरिक सजावट देखने को मिली।



क्लासिकल और मॉडर्न का मेल: शादी में पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक व्यवस्थाओं का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला।



ये खबर भी पढ़ें....



शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कार्तिकेय की हल्दी रस्म में इमोशनल हुईं मां साधना



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • आठवां वचन
  • कार्तिकेय अमानत शादी
  • शिवराज के बेटे की शादी
  • Kartikeya Amanat Wedding