विवाह के बंधन में बंधे कार्तिकेय और अमानत, बेटे की शादी में सिंधिया के साथ नाचे शिवराज
Vikram Jain | Mar 07, 2025, 01:26 IST
जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में कार्तिकेय और अमानत की शादी।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल विवाह के बंधन में बंध गए हैं। यह शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में कई मेहमानों ने शिरकत की।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल विवाह के परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। यह शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से हुई। शादी समारोह में राजनीति चेहरों समेत कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की, इस खास शादी में मामा के पारिवारिक और राजनीतिक मित्रों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। तीन दिन से चल रहे इस जलसे में गुरुवार को कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत कीं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान और उद्योगपति अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल की शादी गुरुवार (6 मार्च) को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुई। दोनों का विवाह गोधूलि बेला में संपन्न हुआ। इस शादी में राजनीति जगत के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया, और समारोह को और भी खास बना दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
जोधपुर में शुरु हुईं कार्तिकेय चौहान की शादी की रस्में, डांस करते नजर आईं अमानत
शादी के पहले बैंड, ढोल और नगाड़े के साथ बारात धूमधाम से निकाली गई और कार्तिकेय चौहान शाही बग्गी में अपनी दुल्हन अमानत को लेने निकले। शाही अंदाज में निकली बारात देश के दिग्गज नेता सम्मिलित हुए। बारात में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं बारात में डांस किया। पिता शिवराज सिंह और मां साधना सिंह ने जमकर डांस किया। बारात में शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत गले मिलकर किया और दोनों ने साथ में नाचते नजर आए। वीवीआईपी गेस्ट के साथ भी जमकर झूमे।
![Kartikeya Amanat Wedding 1]()
कार्तिकेय और अमानत की वरमाला ने सभी का मन मोह लिया। इस शादी के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र दुल्हन अमानत बंसल बनीं, जो एक परी जैसी लग रही थीं, साथ ही दुल्हन की एंट्री भी खास रही। दूल्हे राजा कार्तिकेय भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। दोनों ने वरमाला की रस्म निभाई, मंत्रों के साथ दोनों ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई। जिसके दौरान कार्तिकेय ने अमानत के सिर को चूमा। दोनों ने वरमाला पहनने के बाद सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद कार्तिकेय दुल्हन अमानत का हाथ पकड़कर परिवार के बीच पहुंचे और दोनों ने सभी का आशीर्वाद दिया। इस दौरान वर-वधू रॉयल लुक में नजर आए।
![Kartikeya Amanat Wedding 3]()
![Kartikeya Amanat Wedding news 3]()
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कार्तिकेय की हल्दी रस्म में इमोशनल हुईं मां साधना
जोधपुर में आयोजित इस शाही शादी में परिवार के नजदीकी लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में नेता समेत अन्य मेहमान भी शामिल हुए थे। शादी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शादी में परिवार समेत शामिल हुए और नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
![Kartikeya Amanat Wedding news 2]()
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की बारात में कई VVIP शामिल हुए, जिसमें केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग इस शादी में राजस्थान और एमपी के कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें...
बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान
जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही शादी
ये खबर भी पढ़ें...
जोधपुर में शुरु हुईं कार्तिकेय चौहान की शादी की रस्में, डांस करते नजर आईं अमानत
ढोल और नगाड़े के साथ निकली कार्तिकेय की बारात
Kartikeya Amanat Wedding 1
वर-वधू का रॉयल लुक और आकर्षण वरमाला
Kartikeya Amanat Wedding 3
Kartikeya Amanat Wedding news 3
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कार्तिकेय की हल्दी रस्म में इमोशनल हुईं मां साधना
मेहमानों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Kartikeya Amanat Wedding news 2
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
बारात में जमकर नाचे नेता और मेहमान
ये खबर भी पढ़ें...
बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari