इंदौर के JRG REALTY को आयकर विभाग से 51 करोड़ का नोटिस, राशि नहीं भरी, अब संपत्तियां होगी अटैच

Sandeep Kumar | Apr 13, 2024, 11:14 IST
PIC
यह ग्रुप व जमीन घनश्याम पिता हरिकिशन गोयल, रामप्रसाद व अन्य के नाम का है। इस ग्रुप का पहले लॉजीस्टिक का एबी रोड पर काफी बड़ा काम रहा है। जेआरजी लॉजीस्टिक के नाम से यह ग्रुप काफी प्रसिद्ध रहा है, लेकिन ग्रुप में बाद में विवाद हो गए।

संजय गुप्ता @INDORE. इंदौर के JRG REALTY ग्रुप को आयकर विभाग ( Income Tax Department ) ने 51 करोड़ की वसूली का आयकर नोटिस ( notice ) भेजा है, वहीं यह राशि अभी तक ग्रुप द्वारा जमा नहीं किए जाने के चलते आयकर विभाग ने ग्रुप की संपत्तियों को सर्च कर उन्हें अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



ये खबर भी पढ़िए...मुख्यमंत्री जी ध्यान दें : रिंग रोड प्रोजेक्ट में कौड़ियों से करोड़ों बनाने अफसरों और नेताओं ने कर दिया खेला



सांवेर की 40 करोड़ से ज्यादा कीमत की संपत्ति होगी अटैच


ग्रुप की डकाच्या गांव सांवेर तहसील में आयकर विभाग ने जमीन की भी जानकारी निकलवा ली है जो ग्रुप के नाम पर है। ग्रुप की करीब आठ हेक्टेयर जमीन सर्वे नंबर 545, 543, 383, 381, 643, 540, 386, 552, 642, 641 के विविध बंटाकन की जानकारी भी आयकर विभाग को मिल गई है। इस जमीन की गाइडलाइन से कीमत को 40 करोड़ से ज्यादा है लेकिन बाजार कीमत 100 करोड़ से ज्यादा की है।



ये खबर भी पढ़िए...Madhya Pradesh : अपने क्षेत्रों तक सिमटे दिग्गज, 'नाथ' छिंदवाड़ा तक तो, 'शिव' विदिशा और सिंधिया गुना तक सीमित !



इनका है यह ग्रुप, पार्टनरशिप विवाद में उलझा


यह ग्रुप व जमीन घनश्याम पिता हरिकिशन गोयल, रामप्रसाद व अन्य के नाम का है। इस ग्रुप का पहले लॉजीस्टिक का एबी रोड पर काफी बड़ा काम रहा है। जेआरजी लॉजीस्टिक के नाम से यह ग्रुप काफी प्रसिद्ध रहा है, लेकिन ग्रुप में बाद में विवाद हो गए। इसके बाद कई सारे केस कोर्ट में लग गए और संपत्तियां विवादों में आ गई। वहीं यह ग्रुप आयकर जांच में उलझ गया। इसमें जांच के बाद आयकर विभाग ने राशि जमा करने के नोटिस जारी किए लेकिन पार्टनर विवाद के बाद राशि नहीं भरी गई। इसके चलते अब आयकर विभाग ने संपत्ति अटैच और कुर्क कर राशि वसूलने की कार्रवाई शुरू की है।



ये खबर भी पढ़िए...बुरहानपुर में पुलिस आरक्षक से अभद्रता करने वाले डॉक्टर रघुवीर सिंह का ट्रांसफर



ये खबर भी पढ़िए...borewell में गिरा 6 साल का मासूम, 60 फीट गड्ढे में फंसा, रेस्क्यू जारी





Tags:
  • इंदौर
  • Income Tax Department
  • आयकर विभाग
  • notice
  • JRG REALTY
  • JRG REALTY ग्रुप