MP LIVE UPDATE : जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Pratibha ranaa | Jul 12, 2024, 08:28 IST
Share
Justice Gurmeet Singh Sandhawalia
Justice Gurmeet Singh Sandhawalia

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को 30 सितंबर 2011 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। वे जनवरी 2014 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

इस आशय का प्रस्ताव भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम द्वारा पारित कर दिया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि "पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए उच्च न्यायालय देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालयों में से एक है। इसलिए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करना उचित होगा।

कॉलेजियम न्यायमूर्ति जी एस संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश करता है।

बता दें कि न्यायमूर्ति संधावालिया को 30 सितंबर, 2011 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। 24 जनवरी, 2014 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में उनके पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति शील नागू को 4 जुलाई को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा तब से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं

justice gurmeet singh sandhawalia.pdf

MP में मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन न करने वाले 38 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द

मध्य प्रदेश में पहली बार मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन ना करने वाले 38 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द हो गई है। इसमें 5 मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव सुरभि गुप्ता ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। आदेश में नीमच मेडिकल कॉलेज के 10, मंदसौर मेडिकल कॉलेज के 11, सिवनी मेडिकल कॉलेज के 8, सतना मेडिकल कॉलेज के 5 और सिंगरौली के एक डॉक्टर का नाम शामिल है। इनकी जगह वेटिंग लिस्ट में शामिल 18 डॉक्टरों को 7 दिन में ज्वाइन करने के आदेश जारी किए हैं। बता दें, मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति आदेश रद्द करने का यह पहला मामला है।

राज्यमंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती HC में याचिका दायर

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के विधानसभा चुनाव के दौरान पेश किए गए जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी है। हाई कोर्ट में अधिवक्ता धर्मेंद्र चेलावत ने याचिकाकर्ता की ओर से याचिका दायर की है। याचिका में कहा है कि टेटवाल ने अपने जाति प्रमाण पत्र में खुद को OBC कैटेगिरी का बताया है, जबकि चुनाव के दौरान उन्होंने खुद को SC वर्ग का बताया। असल में वह ओबीसी वर्ग से हैं। खुद को एससी का वर्ग बताकर उन्होंने ना केवल आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा बल्कि मंत्री भी बन गए।

Tags:
  • Madhya Pradesh High Court
  • Supreme Court Collegium
  • MP live update
  • Justice Gurmeet Singh Sandhawalia
  • संधावालिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • Judicial Appointments
  • Justice GS Sandhawalia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती