केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, जहां सत्ता बची वहां भी कुर्सी की लड़ाई

Sanjay Gupta | Nov 30, 2025, 21:10 IST
Photograph: (The Sootr)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को कभी न सीखने वाला स्टूडेंट बताया है। कर्नाटक में चल रही कुर्सी की लड़ाई पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस जहां सत्ता में है, वहां भी संघर्ष कर रही है।

Indore. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को कभी भी नहीं सीखने वाला विद्यार्थी बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के यहां शादी के लिए उज्जैन जा रहे सिंधिया ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से छोटी चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक में चल रही कुर्सी की लड़ाई और लगातार हार को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया।



कांग्रेस ऐसा विद्यार्थी जो सबक नहीं सीख रही

हेराल्ड केस को लेकर सिंधिया ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। लेकिन कहा कि एक ओर बीजेपी है तो दूसरी ओर ऐसा दल है, जो जहां सत्ता भी बची है तो वहां कुर्सी की लड़ाई में लग गई है। जनता तो इनके दृश्य से संपूर्ण रूप से गायब हो चुकी है। वो स्थिति यदि उस दल की हो जाए तो उसका भविष्य क्या होगा। यह जनता ही निर्णय लेगी और जनता ही बार-बार सबक सिखाती है। लेकिन कुछ ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो सबक सीखने के लिए तैयार ही नहीं होते हैं।



सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में करेंगे एमपी के पहले गीता भवन का शुभारंभ



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



एक और बीजेपी लगतार परचम फैला रही

सिंधिया ने कहा कि हर राजनीतिक दल जनता के विकास, सेवा और प्रगति के लिए अपना एजेंडा लेकर जाता है। पीएम के नेतृत्व में पूरे देश में बीजेपी का परचम जनता ने लहराया है। चौमुखी विकास, चौमुखी प्रगति और विश्पटल में देश को उभारने का काम पीएम व बीजेपी ने किया है।



इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर



4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को "कभी भी नहीं सीखने वाला विद्यार्थी" बताया। उनका कहना था कि कांग्रेस लगातार सत्ता बचाने की बजाय, कुर्सी की लड़ाई में लगी है। वहीं जनता इससे पूरी तरह गायब हो चुकी है।

👉 सिंधिया ने बीजेपी की सफलता का उल्लेख किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने चौमुखी विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई दिशा दी। जनता ने बीजेपी का परचम लहराया है।

👉 सिंधिया ने कर्नाटक में सत्ता की लड़ाई पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति में सत्ता बचाने के बजाय कुर्सी की लड़ाई हो रही है। यह पार्टी के भविष्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

👉सिंधिया ने मौलाना महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के स्तंभों, खासकर न्यायालय, पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लोकतंत्र चार स्तंभों से मजबूत होता है। सभी का सम्मान करना नागरिकों की जिम्मेदारी है।

इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला



IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन



मदनी की टिप्पणी पर यह बोले

सिंधिया ने मौलाना महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के स्तंभों, खासकर न्यायालय, पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। प्रजातंत्र मजबूत है क्योंकि इसके चार स्तंभ हैं। सभी का मान-सम्मान रखना नागरिकों की जिम्मेदारी है।







Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • कर्नाटक
  • मौलाना महमूद मदनी